Mon Feb 23, 2026 | Updated 08:56 AM IST
today panchang in hindi

Aaj Ka Panchang 23 February 2026: शिव कृपा पाने का विशेष दिन, जानें शुभ मुहूर्त और उपाय, पढ़ें आज का पंचांग

23 फरवरी 2026 का सोमवार भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए अत्यंत शुभ है। आज फाल्गुन शुक्ल षष्ठी तिथि, भरणी नक्षत्र और ब्रह्म योग का पावन संयोग बन रहा है। यह दिन ध्यान, शांति और रचनात्मक कार्यों के लिए अनुकूल है। शुभ मुहूर्त में पूजा-पाठ करने से विशेष फल मिलेगा। राहुकाल में नए कार्य टालें। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, ॐ नमः शिवाय का जाप करें और जरूरतमंदों की सहायता करें, इससे सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 06:46 IST

आज सोमवार, 23 फरवरी 2026 का दिन भगवान शिव की आराधना और आध्यात्मिक उन्नति के लिए विशेष है। आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज ब्रह्म योग बन रहा है। ब्रह्म योग को शांति, ध्यान और किसी भी विवाद को सुलझाने के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। इस योग में किए गए कार्य लंबे समय तक सुखद परिणाम देते हैं। आज आकाश मंडल में भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। इस नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं और देवता यम हैं। भरणी नक्षत्र रचनात्मकता, कला और जीवन में संतुलन का प्रतीक है। सोमवार और भरणी नक्षत्र का यह संयोग धन, सौंदर्य और मन की शांति का अद्भुत मिश्रण है। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और उपाय।

 

आज का पंचांग – 23 फरवरी 2026

तिथि                                                                                 नक्षत्र                     दिन/वार                योग          करण 
पौष शुक्ल एकादशी (शाम 05:52 बजे तक) अनुराधा सोमवार गण्ड   बव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 23 फरवरी  2026

प्रहर                                            समय                                                             
सूर्योदय 

सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगा।

सूर्यास्त

शाम 05 बजकर 44 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय 

रात्रि 03 बजकर 59 मिनट पर होगा।

चंद्रास्त

सुबह 01 बजकर 50 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 23 फरवरी 2026   

मुहूर्त नाम                                                        मुहूर्त समय                                                                    
ब्रह्म मुहूर्त 

सुबह 05 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 08 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त

नहीं है

गोधुली मुहूर्त शाम 05 बजकर 50 मिनट से 06 बजकर 17 मिनट तक
 विजय मुहूर्त  दोपहर 02 बजकर 21 मिनट से 03 बजकर 04 मिनट तक

 

आज का अशुभ मुहूर्त 23 फरवरी 2026

मुहूर्त नाम                                                      मुहूर्त समय                                                                              
 राहु काल दोपहर 12 बजकर 24 मिनट से 01 बजकर 46 मिनट तक
 यमगंड सुबह 08 बजकर 18 मिनट से 09 बजकर 40 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 11 बजकर 02 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक

सोमवार को राहु काल सुबह 7:30 बजे से 9:00 बजे के आसपास होता है। इस समय कोई भी नई यात्रा या शुभ मांगलिक कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। आज चंद्रमा मेष राशि में संचार करेंगे।

आज के खास दिन का महत्व: षष्ठी तिथि और भरणी नक्षत्र

आज फाल्गुन शुक्ल षष्ठी तिथि है। आज के दिन ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है, जो ज्ञान प्राप्ति, ध्यान और शांति के लिए उत्तम है। इसके साथ ही आज भरणी नक्षत्र है जो कि शुक्र का नक्षत्र है। इसका प्रतीक योनि है, जो क्रिएशन , नया जीवन और कला का सूचक है। यह नक्षत्र किसी भी नए क्रिएटिव काम को शुरू करने, भौतिक सुख-सुविधाओं और आभूषणों की खरीदारी करने के लिए अत्यंत शुभ है। इसके देवता यम हैं जो न्याय और अनुशासन का आशीर्वाद देते हैं। आज सोमवार भी है जो भगवान शिव और चंद्र देव का दिन है, यह दिन मानसिक शांति और ध्यान के लिए वरदान समान है।

भरणी नक्षत्र और सोमवार का संयोग:

ज्योतिष शास्त्र में सोमवार शिव जी का दिन माना जाता है और भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं। शिव और शुक्र का यह मिलन संजीवनी विद्या और सौंदर्य का महायोग बनाता है। आज का दिन कला, मीडिया, संगीत या फैशन से जुड़े लोगों के लिए उत्तम है। शुक्र का प्रभाव आपको आकर्षक और कलात्मक बनाता है। भरणी नक्षत्र जीवन में संघर्ष के बाद भारी सफलता लाता है। आज आप अपने रुके हुए कार्यों को अपनी रचनात्मक सोच और शिव कृपा से आसानी से पूरा कर लेंगे।

आज का विशेष उपाय:

  • आज शिवलिंग पर कच्चा दूध और सफेद चंदन अर्पित करें।
  • ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें, इससे मन की सारी उलझनें दूर होंगी।
  • आज माँ लक्ष्मी को सफेद फूल या इत्र अर्पित करें और महिलाओं का सम्मान करें।
  • आज किसी जरूरतमंद, गरीब या दिव्यांग व्यक्ति को भोजन कराएं।
  • आज रात के समय चांदी के गिलास में दूध या पानी पिएं।

हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;