Fri Apr 10, 2026 | Updated 08:39 AM IST HZ Awards 2026
image

Aaj Ka Panchang 10 April 2026: कालाष्टमी के दिन बन रहे हैं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र संयोग, जानिए आज का पंचांग

कालाष्टमी के दिन बन रहे हैं पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र संयोग बन रहे हैं। ऐसे में आप भी पूजा पाठ या अन्य कार्य करा सकती हैं। इसके लिए पंचांग के शुभ मुहूर्त को देखें।
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 07:00 IST

आज शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 का दिन देवी की आराधना और जीवन में सुख-शांति पाने का है। आज पवित्र वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि रात 11:18 बजे तक रहेगी। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और देवी दुर्गा को समर्पित होता है। आज के दिन जो लोग सच्चे मन से देवी की पूजा करते हैं, उनके जीवन में धन और खुशहाली हमेशा बनी रहती है। आज आकाश मंडल में सुबह 11:28 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र का प्रभाव शुरू हो जाएगा। पूर्वाषाढ़ा का अर्थ है अजेय या जिसे आसानी से हराया न जा सके। शुक्रवार और पूर्वाषाढ़ा का यह संयोग नई शुरुआत, धन लाभ और क्रिएटिव कार्यों को पूरा करने के लिए विशेष है। आज चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग और उपाय।

1 - 2026-04-09T164745.291

आज का पंचांग-10 अप्रैल 2026

तिथि नक्षत्र दिन/वार योग करण
अष्टमी (रात 11:18 बजे तक) पूर्वाषाढ़ा  शुक्रवार शिव बालव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 10 अप्रैल 2026

प्रहर  समय
सूर्योदय  सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर होगा
सूर्यास्त शाम 06 बजकर 29 मिनट पर होगा
चंद्रोदय रात 01 बजकर 40 मिनट पर होगा
चंद्रास्त सुबह 11 बजकर 41 मिनट पर होगा

आज का शुभ मुहूर्त और योग 10 अप्रैल 2026   

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त  (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 04 बजकर 14 मिनट से 05 बजकर 02 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (शुभ कार्यों का समय) सुबह 11 बजकर 47 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 29 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त  शाम 06 बजकर 31 मिनट से 06 बजकर 55 मिनट तक

आज का अशुभ मुहूर्त 10 अप्रैल 2026

मुहूर्त नाम  मुहूर्त समय 
राहु काल सुबह 10 बजकर 38 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक
यमगंड  दोपहर 03 बजकर 22 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक
गुलिक काल सुबह 07 बजकर 28 मिनट से 09 बजकर 03 मिनट तक

शुक्रवार को राहु काल सुबह के समय होता है। इस समय किसी भी तरह की नई खरीदारी, नए काम की शुरुआत या बड़े पैसों के लेन-देन से बचना चाहिए, पूजा-पाठ कर सकते हैं।

आज के दिन का विस्तृत महत्त्व

आज वैशाख महीने की अष्टमी तिथि है। यह दिन माता दुर्गा और देवी लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त करने का है। शुक्रवार का दिन होने से इस अष्टमी का महत्त्व और भी बढ़ जाता है। आज सुबह 11:28 बजे तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र कला, उत्साह और सफलता का प्रतीक है। जो लोग सजावट, डिजाइनिंग, कला या किसी भी रचनात्मक काम से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। यह नक्षत्र हमें अपने काम को बहुत ही सुंदरता और लगन से पूरा करने की प्रेरणा देता है।

2 - 2026-04-09T164747.701

आज के दिन का विशेष संयोग

शुक्रवार का दिन और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, दोनों का मिलन धन, सौंदर्य और आत्मविश्वास का दिन है। आज किसी भी नए काम की शुरुआत करने, घर को सजाने-संवारने या कोई नई चीज सीखने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसमें आपकी कला और समझदारी साफ नजर आएगी। आज के दिन परिवार के साथ समय बिताना, अपनी वाणी में मिठास रखना और घर की महिलाओं का सम्मान करना बहुत ही शुभ फल देता है।

आज का विशेष उपाय:

  • आज माता लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या घर में बनी चावल की खीर का भोग जरूर लगाएं।
  • आज किसी छोटी कन्या को कुछ मीठा खिलाएं और उसे कोई उपहार दें।
  • आज घर की साफ-सफाई करते समय पानी में थोड़ा सा सादा नमक मिला लें।
  • आज शाम के समय घर के मुख्य दरवाजे पर शुद्ध घी का एक दीपक जलाएं और उसमें एक चुटकी हल्दी डाल दें।
  • आज घर से किसी भी जरूरी काम के लिए निकलने से पहले थोड़ा सा मीठा दही खाकर ही निकलें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;