
एजिंग को रोकना और चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाना हर महिला का सपना होता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि महंगी क्रीम, सीरम और फेशियल सिर्फ बाहरी तौर पर असर करते हैं? असली और लंबे समय तक टिकने वाला निखार तब आता है, जब आपके शरीर को अंदर से पोषण मिले।
अगर आपका चेहरा डल दिख रहा है, रंगत फीकी पड़ गई है या आप चाहती हैं कि बढ़ती उम्र का असर थम जाए, तो आयुर्वेदिक एक्सपर्ट और हेल्थ कोच डॉ. वरलक्ष्मी के बताए ये 5 सुपरफूड्स आपकी स्किन के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए ग्लोइंग स्किन और उम्र को मात देने वाले 5 सुपरफूड्स को खाने का सही तरीका और फायदे जानते हैं।
केसर सदियों से त्वचा की रंगत निखारने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स खून को साफ करते हैं और चेहरे पर ग्लो लाते हैं।

अनार को 'फलों का गहना' कहा जाता है। इसमें पॉलीफेनोल्स होते हैं, जो सूरज की हानिकारक किरणों से त्वचा को बचाते हैं और झुर्रियों को आने से रोकते हैं। यह शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाता है, जिससे गालों पर गुलाबी निखार आता है।
आयुर्वेद में घी को 'अमृत' माना गया है। यह त्वचा को अंदर से नमी देता है और ड्राई होने से बचाता है। घी खाने से चेहरे पर हेल्दी ग्लो बना रहता है।

डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनोल्स होते हैं जो त्वचा में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं और स्किन को हाइड्रेटेड रखते हैं। यह तनाव को कम करती है, जिसका सीधा पॉजिटीव असर चेहरे पर दिखता है।
यह भी पढ़ें: सिर्फ 4 हफ्ते में चेहरे पर आएगा बेदाग निखार, आज से ही खाएं ये चीजें
शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो हमारे शरीर में जाकर विटामिन-A (रेटिनॉल) में बदल जाता है। यह स्किन सेल्स को नया बनाने और उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: 50 के उम्र में नहीं दिखेगी चेहरे पर झुर्रियां, खाएं ये कोलेजन रिच 3 फूड्स
आप भी इन सुपरफूड्स को शामिल करके चेहरे को ग्लोइंग और बढ़ती उम्र को थाम सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock & Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।