जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, त्वचा पर झुर्रियां, ढीलापन और फाइन लाइंस आनी शुरू हो जाती है। शरीर में कॉलेजन की कमी होने लगती है, इस कारण ऐसा होता है। लेकिन, अगर आप सही खान-पान अपनाएं, तो 50 की उम्र में भी आपकी त्वचा जवां और ग्लोइंग बनी रह सकती है। हम आपको कुछ ऐसे फूड्स की जानकारी दे रहे हैं, जो कॉलेजन बढ़ाने में मदद कर सकते हैं।
अंडे का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है। इसमें कोलेजन भी पाया जाता है। यह स्किन को रिपेयर करने और उसे टाइट रखने में मदद करता है। आप नाश्ते में उबले हुए अंडे या आमलेट खा सकते हैं।
बेरीज का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी,ब्लैक बेरी में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट होते हैं, जो कोलेजन के उत्पादन में मदद करते हैं। यह फ्री रेडिकल्स से त्वचा को बचाने में मदद करता है। सुबह के नाश्ते में आप इसे खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें-पीरियड में अचानक से कम हो जाता है फ्लो, यह नुस्खा आएगा काम
नट्स और बीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अखरोट और बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड होते हैं। इसमें विटामिन ई भी होता है, जो स्किन में हाइड्रेशन और कोलेजन के उत्पादन को सपोर्ट करता है। झुर्रियों को रोकने में मदद करता है।
यह भी पढ़ें-सोने से पहले पिएं यह चाय, सुबह पेट आसानी से होगा साफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।