
सर्दियों का मौसम जब भी आता है, बाजारों में तरह-तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं। ये खाने में जितनी स्वादिष्ट होती हैं उतना ही हमारी सेहत को भी फायदा पहुंचाती हैं। आप इनसे कई तरह की रेसिपीज भी बना सकती हैं। सर्दियों में अगर सबसे ज्यादा कोई चीज खाई जाती है तो वो कढ़ी ही है। आप कई सब्जियों से कढ़ी बना सकती हैं। सर्दियों में मिलने वाली सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।
उन्हीं में से प्रोटीन एक है। दरअसल, सर्दियों में शरीर को ज्यादा एनर्जी और ताकत की जरूरत होती है। ऐसे में अगर खाने में प्रोटीन से भरपूर चीजें शामिल हों, तो सेहत भी बनी रहती है और ठंड का असर भी कम महसूस होता है। आज हम आपको कुछ ऐसी आसान और टेस्टी प्रोटीन से भरपूर पांच तरह की कढ़ी के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस सर्दी ट्राई कर सकती हैं।

अंडा कढ़ी में प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसे बनाना भी बहुत आसान होता है। सर्दियों में गरमागरम एग करी खाने से शरीर को ताकत मिलती है और पेट भी देर तक भरा रहता है। इसे आप रोटी या चावल दोनों के साथ खा सकती हैं। इसकी खास बात ये भी है कि अंडा कढ़ी खाने से आप ओवरईटिंग से भी बच सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Malai Egg Curry Recipe: इस सर्दी घर में बनाएं मलाई अंडा करी, ढाबा जैसा मिलेगा स्वाद; नोट करें आसान रेसिपी

चना और पालक दोनों ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। चने में प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। वहीं, पालक में आयरन और फाइबर पाया जाता है। ऐसे में सर्दियों के मौसम में ये कढ़ी शरीर को अंदर से मजबूत बनाती है। अगर आप इसे खाती हैं तो शरीर की कमजोरी भी दूर होती है।

ये तो हम सभी जानते हैं कि सोया चंक्स को प्रोटीन का पावरहाउस कहा जाता है। ऐसे में जो लोग नॉनवेज नहीं खाते हैं, उनके लिए ये एक बढ़िया ऑप्शन है। दही और मसालों के साथ बनी सोया कढ़ी स्वाद में भी अच्छी लगती है और सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।

सर्दियों में आपको आसानी से पालक मिल जाएंगे। ऐसे में अगर आप नॉर्मल कढ़ी में भी पालक मिला देंगी तो इसका पोषण और बढ़ जाएगा। ऐसे में पालक की कढ़ी सर्दियों में शरीर को गर्म रखती है। साथ ही ये आसानी से डाइजेस्ट भी हो जाती है। ये उन लोगों के लिए बेस्ट है जो ज्यादा मसालेदार खाना नहीं पसंद करते हैं।

जो लोग जिम जाते हैं, वो पनीर जरूर खाते हैं। पनीर में भी प्रोटीन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। मेथी सर्दियों में शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ऐसे में मेथी पनीर कढ़ी आपके लिए एकदम सही रहेगी। ये न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसे खाने से जाेड़ों का दर्द भी दूर होता है।

काले चने में प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में आप सर्दियों में इसकी कढ़ी बना सकती हैं। इसे खाने से पेट लंबे समय तक के लिए भरा रहता है, जिससे आप ओवरईटिंग से भी बच सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Winter Amla Rasam Recipe: स्वाद में लाजवाब है गरमा-गरम आंवला रसम, सर्दियों में जरूर करें ट्राई; नोट करें आसान रेसिपी
तो अगर आप सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत का भी ध्यान रखना चाहती हैं, तो इन प्रोटीन रिच कढ़ियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल कर सकती हैं। ये बनाने में भी आसान हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।