Thu Feb 12, 2026 | Updated 07:22 AM IST
herzindagi
rajma chawal

राजमा चावल खाकर हो गई हैं बोर? इन दोनों से ट्राई करें ये डिफ्रेंट डिशेज, बच्चे-बड़े सभी होंगे खुश

राजमा-चावल के कटलेट बनाने के लिए मैश किए हुए राजमा, चावल, आलू और मसालों का उपयोग होता है, जबकि चाट में राजमा, चावल, सब्जियां और चटनी मिलाई जाती है। ये प्रोटीन से भरपूर और झटपट बनने वाले ऑप्शन हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 12:29 IST

राजमा चावल सभी को पसंद होते हैं, लेकिन रोज-रोज एक जैसे राजमा भी खाए जाएं तो वे खास नहीं रह जाते हैं। अगर आप वही पारंपरिक राजमा-चावल खाकर बोर हो गई हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। अक्सर घरों में राजमा-चावल बच जाते हैं या फिर हम उसे एक ही तरीके से बनाकर ऊब जाते हैं। ऐसे में आप अपनी रसोई में थोड़ा ट्विस्ट लाकर इनसे राजमा-चावल के कटलेट और राजमा-चावल की चाट तैयार कर सकते हैं। ऐसे में दोनों की रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि राजमा चावल से कैसे चाट और कटलेट तैयार कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...

राजमा चावल के टेस्टी कटलेट की सामग्री

  • बचे हुए राजमा और चावल - एक कटोरी)
  • उबला हुआ आलू - मैश किया हुआ - 1

rajma chawal (3)

  • बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट - 1 चम्मच
  • मसाले (लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक)
  • ब्रेड क्रम्ब्स या कॉर्नफ्लोर (बाइंडिंग के लिए)
  • तेल - तलने के लिए

कैसे बनाएं राजमा चावल के कटलेट?

सबसे पहले राजमा का पानी निकाल लें और उन्हें हाथों से अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें पके हुए चावल, मैश किया हुआ आलू, कटा प्याज और सभी मसाले मिला लें। अब बाइंडिंग के लिए थोड़ा ब्रेड क्रम्ब्स डाल लें। अब इस मिश्रण से छोटी-छोटी टिक्कियां या कटलेट का आकार दें। आप चाहें तो उसे गोल आकार ना देकर त्रिकोण आकार भी दे सकती लहैं। अब एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और इन कटलेट्स को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई करें। इसे पुदीने की चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें। आपके टेस्टी कटलेट तैयार हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या आपने घर पर बनाया है स्पाइसी मेक्सिकन राजमा सलाद

राजमा-चावल की चटपटी चाट

  • पके हुए राजमा और ठंडे चावल
  • बारीक कटा टमाटर और खीरा

rajma chawal (2)

  • इमली की खट्टी-मीठी चटनी - 2 चम्मच
  • हरी चटनी - 1 चम्मच
  • नींबू का रस और हरा धनिया
  • सेव या भुजिया

राजमा-चावल की चटपटी चाट कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें और उसमें राजमा और चावल मिला लें। अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर और खीरा ऊपर से मिलाएं। अब आप थोड़ी देर रुक कर ऊपर से स्वादानुसार काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चाट मसाला भी मिला लें। अब इसमें इमली की चटनी और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से टॉस करें। लास्ट में बारीक सेव और ताजे हरे धनिये से गार्निश करें। बता दें कि यह चाट प्रोटीन से भरपूर है और झटपट तैयार हो जाती है। आप चाहें तो इसमें मूंगफली भी डाल सकती हैं।

इसे भी पढ़ें - दिन में बनाइए खाने के लिए राजमा-चावल, बच्चे बिना हल्ला किए खाएंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।