
Samak Chawal Cutlet Recipe For Navratri: व्रत में हर कोई वही आलू और साबूदाना खाते हैं, जिसकी वजह से मूड भी कई बार ऑफ हो जाता है। ऐसे में हम कुछ ऐसी चीज को खाने के बारे में सोचते हैं जो झटपट बन जाए और खाने में भी टेस्टी हो। इसके लिए आप समक चावल के कटलेट बना सकती हैं, जिसे बनाना काफी आसान है। साथ ही ये खाने में भी काफी टेस्टी लगती है। आइए बताते हैं समक चावल के कटलेट को कैसे बनाएं? इसकी रेसिपी को आप आर्टिकल में जानें।
इसे भी पढ़ें: Ram Navami Prasad Recipe 2026: इस बार राम नवमी पर बनाएं ये 5 तरह के भोग, पढ़ें आसान रेसिपी
इसे भी पढ़ें: नवरात्रि में वही पुराने तरीके से काले चने क्यों बनाना? इस बार इन नए टिप्स से बढ़ाएं अष्टमी-नवमी का स्वाद
इस तरह से आप व्रत में खाने के लिए समक चावल के कटलेट तैयार कर सकती हैं। कटलेट बनाने में काफी आसान होते हैं। साथ ही खाने में टेस्टी लगते हैं। इसे आप दोपहर या शाम के नाश्ते के लिए रेडी कर सकती हैं और इसे बच्चों से लेकर बड़ों सबको खिला सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इस शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
समक चावल कटलेट रेसिपी
इसके लिए आपको सबसे पहले समक चावल को मिक्सी में बारीक पीस लेना है। फिर इसमें आपको उबले हुए आलू को मैश करना है।
इसमें आपको नमक, काली मिर्च और भुना हुआ जीरा डालना है।
इसके बाद इसका एक डो तैयार कर लेना है। फिर इसे कुछ समय के लिए रेस्ट पर रख देना है।
इसके लिए आपको पहले हाथों में थोड़ा सा तेल लगाना है। फिर इसके छोटे-छोटे कटलेट को तैयार करना है।
इसके आपको गैस पर कढ़ाई रखनी है इसमें मूंगफली का तेल डालना है। अब इस तेल को अच्छे से गर्म होने दें।
फिर आपको इसमें कटलेट को फ्राई करना है। जब तक को हल्के ब्राउन न हो जाएं।
इसके बाद इसे टिश्यू पेपर पर निकाल लें। फिर इसे सर्व करें।
इसके लिए आप सबसे पहले हरे धनिया और मूंगफली को मिक्स करके चटपटी चटनी को तैयार करना है।
इसके बाद कटलेट को अच्छी सी प्लेट में सजाकर सर्व करना है। फिर इसे खाने को देना है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।