herzindagi
image

Stuffed Paneer Kebab: वीकेंड को बनाएं स्पेशल घर पर बनाएं स्टफ्ड पनीर कबाब, जानें आसान रेसिपी

वीकेंड पर कुछ अच्छा और टेस्टी डिश को तैयार करें और बनाएं स्टफ्ड पनीर कबाब जो खाने में काफी अच्छे लगते हैं और इन्हें बनाना भी काफी आसान है आइए इसकी रेसिपी के बारे में बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-31, 08:30 IST

वीकेंड पर अच्छा खाना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ ऐसी चीजों को बनाते हैं, जिसे खाने के बाद हमारे बच्चे और घरवाले दोनों पसंद करें। ऐसे में आप स्टफ्ट पनीर कबाब को बनाकर खा सकती हैं। इस तरह के कबाब कम समय में बन जाते हैं। साथ ही आप जब घरवालों को इसे सर्व करेंगी, तो उन्हें भी काफी पसंद आने वाले हैं। आइए बताते हैं इसकी पूरी रेसिपी, ताकि आप भी इस बार शनिवार को इसे ट्राई करें और इसे खाकर खुश हो सके।

स्टफ्ड पनीर कबाब बनाने की विधि

  • स्टफ्ड पनीर कबाब बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पनीर को 2-2 मोटे टुकड़ों में काटकर इसे पानी से साफ कर लेना है।
  • फिर आपको एक कटोरी लेनी है। इसमें हंगकर्ड लेना है।
  • इसके बाद इसमें कॉर्न, शिमला मिर्च, प्याज, बारीक कटी हुई मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक को मिक्स करना है।
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके रख लें।

2 - 2026-01-30T130032.606

स्टफ्ड पनीर कबाब करें तैयार

  • जब पनीर की स्टफिंग बन जाए, तो कटा हुआ पनीर लें।
  • इसमें स्टफिंग को भरे।
  • इसके बाद आप कॉर्नफ्लार की स्लरी तैयार करें। इसमें इस पनीर को डीप करें।
  • इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्बस लगाएं।
  • वहीं गैस पर तेल को गर्म करने के लिए रख दें।
  • इसके बाद इसे अच्छे से गोल्डन होने तक फ्राई करें।
  • फिर इसे प्लेट में निकाल करें।

1 - 2026-01-30T130034.284

 

इसे भी पढ़ें: लंच में चाहिए स्वाद का जोरदार तड़का, तो बनाएं वेज गलौटी कबाब; यहां देखें रेसिपी

स्टफ्ड पनीर कबाब करें सर्व

इसे सर्व करने के लिए आप इसे एक प्लेट में सजाएं। इसके बाद इसे हरी चटनी और लाल चटनी के साथ सर्व करें। इससे आपके घरवालों का वीकेंड अच्छा बन जाएगा।

इसे भी पढ़ें: मिनटों में बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल Corn Cheese Kebab, हर बाइट के साथ मिलेगा जबरदस्त स्वाद

इस तरह से आप घर पर सिंपल रेसिपी से पनीर कबाब को तैयार कर सकती हैं और घरवालों को सर्व कर सकती हैं। आप चाहें तो इसमें इसके अलावा कोई और स्टफिंग को भर सकती हैं, ताकि ये खाने के बाद और भी अच्छा लगे। इसे जरूर ट्राई करें और इसे अपने गेस्ट को भी सर्व करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

स्टफ्ड पनीर कबाब Recipe Card

स्टफ्ड पनीर कबाब रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • पनीर- 500 ग्राम
  • उबले हुए आलू-2
  • हरा धनिया- बारीक कटा हुआ
  • ब्रेड क्रम्ब्स- 1/2 कप
  • बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक
  • कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच
  • गरम मसाला और चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर
  • मक्के के दाने
  • गाजर- बारीक कटी हुई
  • दही- 1 कप
  • काली मिर्च पाउडर- 1 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    स्टफ्ड पनीर कबाब बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक पनीर को 2-2 मोटे टुकड़ों में काटकर इसे पानी से साफ कर लेना है।

  2. Step 2:

    फिर आपको एक कटोरी लेनी है। इसमें हंगकर्ड लेना है।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें कॉर्न, शिमला मिर्च, प्याज, बारीक कटी हुई मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर और नमक को मिक्स करना है।

  4. Step 4:

    इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करके रख लें।

  5. Step 5:

    जब पनीर की स्टफिंग बन जाए, तो कटा हुआ पनीर लें। इसमें स्टफिंग को भरे।

  6. Step 6:

    इसके बाद आप कॉर्नफ्लार की स्लरी तैयार करें। इसमें इस पनीर को डीप करें। इसके बाद इसमें ब्रेड क्रम्बस लगाएं।

  7. Step 7:

    वहीं गैस पर तेल को गर्म करने के लिए रख दें। इसके बाद इसे अच्छे से गोल्डन होने तक फ्राई करें।

  8. Step 8:

    फिर इसे प्लेट में निकाल करें।

  9. Step 9:

    इसे सर्व करने के लिए आप इसे एक प्लेट में सजाएं। इसके बाद इसे हरी चटनी और लाल चटनी के साथ सर्व करें। इससे आपके घरवालों का वीकेंड अच्छा बन जाएगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।