Thu Feb 19, 2026 | Updated 12:26 PM IST
herzindagi
image

Palak Unique Recipe: पालक और पनीर से बनाएं यह यूनिक डिश, बड़े-बच्चे सब को आएगी पसंद; आसान है रेसिपी

How to make creamy Palak Paneer: सर्दी के मौसम में अक्सर महिलाएं पालक से अलग-अलग तरह की रेसिपी बनाती है। अगर आपके बच्चे पालक खाने में नाक-मुंह बनाते हैं, तो आप पालक और पनीर की सब्जी ट्राई कर सकती हैं। नीचे पढ़ें रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-02-17, 11:57 IST

Palak Paneer Recipe: सर्दी के मौसम में अक्सर महिलाएं पालक से अलग-अलग रेसिपी बनाते हैं, लेकिन बच्चे हरी सब्जियां खाने में आनाकानी करते हैं। अब ऐसे में मम्मियां बच्चों के लिए अलग से सब्जी या कोई डिश बनाती हैं, लेकिन अगर आप बड़ों के साथ बच्चों को भी हेल्दी और स्वादिष्ट खिलाना चाहती हैं, तो पालक और पनीर की ग्रेवी वाली यह यूनिक सब्जी बना सकती हैं। इस यूनिक रेसिपी को बच्चे बड़े चाव से खाएंगे। इतना ही नहीं बल्कि इसे आप मेहमानों के आने पर भी बना सकती हैं। चलिए नीचे पढ़िए इसकी आसान रेसिपी-

पालक और पनीर की ग्रेवी सब्जी (Palak Paneer Unique Gravy Sabji)

Palak Paneer Unique Gravy Sabji

  • पालक और पनीर की यह सब्जी बनाने के लिए गैस पर कड़ाही रखकर इसमें 2-3 चम्मच तेल डालें।
  • अब इसमें खड़े गरम मसाले दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च और जीरा डालें।
  • इसके बाद इसमें प्याज डालकर 2-3 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।
  • अब इसमें लहसुन- अदरक का पेस्ट डालें और दो मिनट के लिए चलाएं।
  • इसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, टमाटर की प्यूरी डालकर थोड़ी देर तेल छोड़ने तक पकाएं।
  • अब इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर चलाएं।
  • क्रीमी टेक्चर के लिए दही डालें और 5 मिनट तक पकाएं।
  • ग्रेवी के लिए अब इसमें पानी गरम मसाला और कस्तूरी मेथी डालकर 1 मिनट हल्के हाथों से मिलाएं।
  • अब इसे ढककर पकने के लिए छोड़ दें।
  • दूसरी तरफ फ्रेश पालकर को धुलें और बारीक काट लें।
  • काटने के बाद इसे एक थाली में डालें और नमक मिलाएं।
  • अब इसे निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी निकालें और दूसरे बर्तन में निकालें।
  • इसके बाद पालक में अजवाइन, काली मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, किचन किंग मसाला, तेल और बेसन डालकर मिलाएं।
  • सॉफ्ट डो लगाने के बाद बटर पेपर पर रखकर इसे फैलाए।
  • अब इसके ऊपर पनीर को कददूस करके फैलाएं और फोल्ड करें।
  • अब इसे 7-8 मिनट के लिए स्टीम करें और इसके बाद इसे कट करें।
  • इसके बाद इसे खौलते हुई ग्रेवी डालें और 2 के लिए पकाएं।
  • समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर चावल, पराठा या फिर रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

इसे भी पढ़ें-  Recipe Of The Day: लंच हो या डिनर! फटाफट इस तरीके से बनाएं बीन्स की सब्जी, रोटी-चावल के साथ खाने में लगेगी एकदम परफेक्ट

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

पालक-पनीर की ग्रेवी सब्जी रेसिपी Recipe Card

पालक-पनीर की ग्रेवी सब्जी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • खड़े गरम मसाला
  • बारीक कटा हुआ प्याज-1
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट-1 चम्मच
  • जीरा- आधा चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च- 1 चम्मच
  • कस्तूरी मेथी-आधा चम्मच टमाटर की प्यूरी- 2
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर-आधा चम्मच
  • दही- आधा कटोरी

Step

  1. Step 1:

    सब्जी बनाने के लिए गैस पर कड़ाही रखकर इसमें 2-3 चम्मच तेल डालें।

  2. Step 2:

    अब इसमें खड़े गरम मसाले दालचीनी, इलायची, लौंग, काली मिर्च और जीरा डालें।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें प्याज डालकर 2-3 मिनट तक गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।

  4. Step 4:

    अब इसमें लहसुन- अदरक का पेस्ट डालें और दो मिनट के लिए चलाएं।

  5. Step 5:

    इसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, टमाटर की प्यूरी डालकर थोड़ी देर तेल छोड़ने तक पकाएं।

  6. Step 6:

    अब इसमें स्वादानुसार नमक, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर चलाएं।

  7. Step 7:

    क्रीमी टेक्चर के लिए दही डालें और 5 मिनट तक पकाएं।

  8. Step 8:

    ग्रेवी के लिए अब इसमें पानी गरम मसाला और कस्तूरी मेथी डालकर 1 मिनट हल्के हाथों से मिलाएं।

  9. Step 9:

    दूसरी तरफ फ्रेश पालकर को धुलें और बारीक काट लें।

  10. Step 10:

    काटने के बाद इसे एक थाली में डालें और नमक मिलाएं।

  11. Step 11:

    अब इसे निचोड़कर एक्स्ट्रा पानी निकालें और दूसरे बर्तन में निकालें।

  12. Step 12:

    इसके बाद पालक में अजवाइन, काली मिर्च, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, किचन किंग मसाला, तेल और बेसन डालकर मिलाएं।

  13. Step 13:

    सॉफ्ट डो लगाने के बाद बटर पेपर पर रखकर इसे फैलाए।

  14. Step 14:

    अब इसके ऊपर पनीर को कददूस करके फैलाएं और फोल्ड करें।

  15. Step 15:

    अब इसे 7-8 मिनट के लिए स्टीम करें और इसके बाद इसे कट करें।

  16. Step 16:

    इसके बाद इसे खौलते हुई ग्रेवी डालें और 2 के लिए पकाएं।

  17. Step 17:

    समय पूरा होने के बाद गैस बंद कर चावल, पराठा या फिर रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।