
Carrot Muffins Recipe: वैलेंटाइन डे के मौके पर अक्सर कपल्स एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए अपने हाथ से अलग-अलग तरीके की रेसिपी बनाती हैं, लेकिन कई बार समझ नहीं आता है कि इस बार ऐसा क्या बनाएं, जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो। अगर आप वैलेंटाइन पर अपने पार्टनर के लिए कुछ हटकर और हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो गाजर से हार्ट शेप मफिन बनाएं। । गाजर की मिठास और मसालों की खुशबू मिलकर एक ऐसा स्वाद पैदा करती है जो आपके पार्टनर का दिल जीत लेगा। इस रेसिपी की खास बात यह है कि ये दिखने में जितने फैंसी लगते हैं, बनाने में उतने ही आसान हैं। नीचे पढ़ें रेसिपी-


इसे भी पढ़ें- Valentine's Day 2026 Recipe: वैलेंटाइन डे पर बनाएं Heart Shape Cookies, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हार्ट शेप मफिन बनाने की रेसिपी
सबसे पहले अपने ओवन को 180°C पर प्रीहीट होने के लिए रख दें। मफिन ट्रे में पेपर लाइनर लगाएं।
एक बड़े कटोरे में तेल या मक्खन और चीनी को अच्छी तरह मिलाएं।
अब इसमें अंडे और वनीला एसेंस डालकर तब तक फेंटें जब तक मिश्रण अच्छे से न मिल जाए।
इसके बाद एक अलग बर्तन में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, दालचीनी पाउडर और नमक को छान लें।
अब सूखी सामग्री को धीरे-धीरे गीली सामग्री वाले कटोरे में डालें। इसे हल्के हाथ से मिलाएं।
अंत में कद्दूकस की हुई गाजर डालें और अच्छी तरह मिक्स कर दें।
तैयार बैटर को हार्ट शेप वाले मोल्ड्स में भरें। ध्यान रखें कि मोल्ड को ऊपर तक न भरें, केवल 3/4 हिस्सा ही भरें।
अब इसे 20 से 25 मिनट के लिए बेक करने के लिए कर दें।
इसके बाद एक टूथपिक डालकर चेक करें, अगर वह साफ बाहर आए तो मफिन तैयार हैं।
अब इन्हें थोड़ा ठंडा होने दें। ऊपर से आप थोड़ी पिसी हुई चीनी छिड़क या क्रीम चीज फ्रॉस्टिंग से I Love You लिख सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।