
Valentine's Day Cookies: फरवरी को प्यार का महीना कहा जाता है। 7 तारीख से शुरू होने वाले लव वीक का कल आखिरी दिन 14 फरवरी है, जिसे कपल्स सेलिब्रेट करने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। पार्टनर एक-दूसरे को स्पेशल फील कराने के लिए एक-साथ समय बीतते हैं और साथ में लंच या डिनर प्लान करते हैं। वहीं कुछ लोग अपना प्यार दिखाने के लिए अपने साथ में यूनिक रेसिपी बनाते हैं। अगर आप अपने पार्टनर या दोस्तों को कुछ स्पेशल खिलाना चाहते हैं, तो Heart Shape Cookies एक बेहतरीन विकल्प हैं। ये न केवल देखने में सुंदर लगती हैं बल्कि घर पर बनी होने के कारण इनका स्वाद भी लाजवाब होता है।
रेसिपी ऑफ डे के इस लेख में हम आपको इसे बनाने की आसान विधि के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप घर पर ही परफेक्ट हार्ट शेप कुकीज तैयार कर सकती हैं।


इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: घर पर कुकीज बनाते वक्त ध्यान रखें ये जरूरी टिप्स, एकदम मार्केट जैसा आएगा टेस्ट
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock, gemini
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हार्ट शेप कुकीज बनाने की रेसिपी
सबसे पहले एक कटोरे में मक्खन और पिसी हुई चीनी लें।
अब इसे व्हिस्कर या चम्मच की मदद से तब तक फेंटें जब तक कि यह हल्का, सफेद और फ्लफी न हो जाए।
इसके बाद इसमें अंडा और वेनिला डालकर मिला लें।
धीरे-धीरे मैदा डालें और धीरे-धीरे तब तक फेंटें जब तक यह अच्छी तरह मिल न जाए।
अब आटे के टुकड़ों को एक साथ मिलाते हुए लोई का आकार दें।
आटे को दो हिस्सों में बांट लें और प्रत्येक हिस्से को पार्चमेंट पेपर की दो शीटों के बीच बेल लें।
फिर इसे 10 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें।
अब इसे फ्रीजर से निकालें और कुकी कटर की मदद से दिल के आकार काट लें।
इसके बाद उन्हें बेक करें और ठंडा होने के लिए रखें।
अब सभी कुकी के हिस्से पर लगभग आधा चम्मच जैम फैलाएं।
फिर दिल के आकार के कटआउट वाली कुकी पर पिसी हुई चीनी छिड़कें और उसे जैम के ऊपर रखें।
अब आपकी कुकीज तैयार हैं। इसे आप प्लेट में निकालकर डेकोरेट करें और अपने पार्टनर को सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।