Sun Feb 15, 2026 | Updated 06:20 AM IST
herzindagi
image

Valentine's Day Footwear Tips: आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें फुटवियर, परफेक्ट होगा लुक

Valentine's Day Fashion Tips: वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई खास दिखना चाहता है। अब ऐसे में स्पेशल वन के सामने ब्यूटीफुल दिखने के लिए ड्रेस, मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ फुटवियर का सही सिलेक्शन होना जरूरी है।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 18:39 IST

Valentine's Day Footwear Guide: वैलेंटाइन डे के मौके पर हर कोई खास दिखना चाहता है। अब ऐसे में स्पेशल वन के सामने ब्यूटीफुल दिखने के लिए ड्रेस, मेकअप और हेयरस्टाइल पर तो घंटों खर्च कर देते हैं, लेकिन अक्सर फुटवियर सिलेक्शन में गलती कर बैठते हैं। सैंडल, शूज या बूट को अगर मिस-मैच ड्रेस के साथ पहन ले तो यह न केवल पूरे लुक को खराब करता है बल्कि अनकंफर्टेबल भी बना देता है। फिर चाहे आप रोमांटिक डिनर डेट पर जा रही हों या किसी कैजुअल आउटिंग पर, आपके फुटवियर आपकी ड्रेस से मैच करते हुए होने चाहिए।

आज के इस लेख में हम आपको बताने कुछ बेहतरीन टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपको आउटफिट के हिसाब से सही फुटवियर चुनने में मदद करेंगे

क्लासिक रेड ड्रेस के साथ न्यूड हील्स

Valentine's Day footwear choosing tips

अगर आप वैलेंटाइन पर रेड कलर की ड्रेस पहन रही हैं, तो उसके साथ न्यूड या स्किन कलर की हील्स सबसे बेस्ट लगती हैं। ये आपके पैरों को लंबा दिखाती हैं। अगर आप कुछ बोल्ड चाहती हैं, तो ब्लैक स्टिलेटोस बेस्ट ऑप्शन है।

इसे भी पढ़ें- Valentines Day Hair Accessories Designs: वैलेंटाइन डे के मौके पर बालों में लगाएं ये हेयर एक्सेसरीज, हेयर स्टाइल लगेगा सुंदर

लिटिल ब्लैक ड्रेस और मेटैलिक टच सैंडल

how to match sandle with black dress

अधिकतर लड़कियों को ब्लैक कलर पसंद होता है। अगर आप इस खास दिन पर ब्लैक ड्रेस पहन रही है, तो इसके साथ आप एक्सपेरिमेंट करने की पूरी आजादी होती है। आप इसके साथ गोल्डन या सिल्वर शेड के सैंडल्स पहन सकती हैं। अगर आप थोड़ा हटके दिखना चाहती हैं, तो रेड कलर की हाई हील्स चुनें। यह कॉम्बिनेशन बहुत ही ग्लैमरस लगता है।

कैजुअल डेट के लिए स्टाइलिश स्नीकर्स

white sneakers for casual dates

अगर आप डेट या मूवी पर जा रही है और आप जींस के साथ क्यूट टॉप या छोटी ड्रेस पहनी है, तो वाइट स्नीकर्स से बेहतर कुछ नहीं। ये आजकल बहुत ट्रेंड में हैं और आपको कूल और रिलैक्स्ड लुक देते हैं।

एथनिक या इंडो-वेस्टर्न के साथ जूतियां

20c31f73017ea9ea28b061a8a1e44f2a

अगर आप वैलेंटाइन पर कुर्ती या कोई इंडो-वेस्टर्न आउटफिट पहन रही हैं, तो हील्स के बजाय जूतियां ट्राई करें। ये आपके लुक में देसी टच के साथ काफी कंफर्टेबल फील देती हैं।

शॉर्ट स्कर्ट और घुटनों तक के बूट्स

juttis for Indo-Western outfits

अगर आप शॉर्ट स्कार्ट या मिनी ड्रेस पहन रही है, तो इसके साथ एंकल लेंथ या नी-हाई बूट्स पहनें। यह लुक को स्टाइलिश बनाता है और आपको भीड़ से अलग दिखाता है।

इसे भी पढ़ें- Short Woolen Skirts: विंटर पार्टी में कूल लुक देंगी ये शॉर्ट वुलन स्कर्ट, यहां देखें ट्रेंडी डिजाइंस

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: pintrest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।