herzindagi
lipstick shades for valentines day 2026

Lipstick Shades For Valentine's Day 2026: अपनी आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट ल‍िपस्‍ट‍िक

Valentine's Day 2026: वैलेंटाइन डे आने वाला है और इस दिन हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे परफेक्ट दिखे। अक्‍सर लोग आउटफिट चुनने में ही सबसे ज्‍यादा समय लगा देते हैं, लेकिन लिपस्टिक का सही सेलेक्‍शन होना भी बहुत जरूरी है। इससे आपका लुक न‍िखर कर सामने आ जाएगा।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 13:34 IST

Valentine's Day 2026 आने में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। इस दौरान सभी लड़क‍ियां और मह‍िलाएं चाहती हैं क‍ि उनका लुक सबसे अलग और खास रहे। ऐसे में वो कपड़ों, मेकअप और फुटव‍ियर का खास ध्‍यान रखती हैं। हालांक‍ि, हर बार स‍िर्फ मेकअप करना ही काफी नहीं होता है। आउटफ‍िट के ह‍िसाब से सही ल‍िपस्‍ट‍िक का शेड चुनना भी जरूरी है। इससे आपके लुक में चार चांद लग जाएगा।

अगर आप भी कन्‍फ्यूज हैं कि किस ड्रेस के साथ कौन-सी लिपस्टिक लगाएं, तो ये आसान गाइड आपके काम की हो सकती है। हम आपको इसके बारे में वि‍स्‍तार से जानकारी दे रहे हैं-

lipstick shades for valentines day 2026

रेड आउटफिट के साथ कौन-सी लिपस्टिक लगाएं? (How to choose right shades of lipstick)

वैलेंटाइन डे पर रेड कलर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे में अगर आप रेड कलर की ड्रेस पहन रही हैं ताे क्लासिक रेड, डीप वाइन या चेरी रेड शेड बेस्ट रहेंगे। ध्यान रखें कि लिपस्टिक बहुत ब्राइट या ऑरेंज टोन वाली न हो। इससे आपका लुक ब‍िगड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- लव बर्ड्स के लिए जन्नत हैं भारत की ये 5 जगहें, Valentine Week 2026 को यादगार बनाने के लिए आज ही प्लान करें ट्र

पिंक ड्रेस के साथ ट्राई करें ये शेड

पिंक आउटफिट के साथ रोज पिंक, बेबी पिंक या सॉफ्ट माउव शेड अच्‍छे लगते हैं। ऐसे में अगर आप लाइट पिंक कलर का आउटफ‍िट पहन रहीं हैं तो न्यूड पिंक लिपस्टिक ट्राई कर सकती हैं। डार्क पिंक ड्रेस के साथ डीप रोज टोन अच्छा लगगेगा।

ब्लैक आउटफिट में कैसे बनाएं बोल्ड लुक? (How to choose lipstick shade according to your dress)

आज के समय में ज्‍यादातर लड़क‍ियां ब्लैक ड्रेस पहनना ज्‍यादा पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन डे पर ब्‍लैक कलर की ड्रेस पहन रही हैं तो आप पर रेड, प्लम, वाइन या डार्क ब्राउन शेड अच्‍छी लगेगी। अगर सिंपल लुक चाहती हैं तो न्यूड ब्राउन भी आपके ल‍िए सही रहेगा।

यह भी पढ़ें- Lipstick Hacks: खाना खाते समय नहीं फैलेगी लिपस्टिक, बस फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स

व्हाइट या पेस्टल आउटफिट के साथ क्या लगाएं?

आपको बता दें क‍ि व्हाइट और पेस्टल कलर्स के साथ पीच, न्यूड पिंक और लाइट कोरल शेड बहुत ही अच्‍छे लगते हैं। इन शेड्स को आप ट्राई करेंगी तो आपका लुक सबसे जबरदस्‍त लगेगा।

ग्लिटर या शाइनी ड्रेस के साथ लिपस्टिक कैसे सेलेक्‍ट करें? (Lipstick shades)

अगर आपकी ड्रेस में शाइन या ग्लिटर का इस्‍तेमाल क‍िया गया है, तो लिपस्टिक को ज्यादा हैवी न रखें। मैट न्यूड, सॉफ्ट ब्राउन या म्यूट रोज शेड इन आउटफ‍िट्स के साथ बेस्‍ट लगते हैं। इससे लुक कमाल का लगता है।

lipstick shades for valentines day 2026 (2)

सही लिपस्टिक चुनते समय इन बातों का रखें ध्‍यान

  • डे डेट के लिए हल्के और न्यूड शेड ही ट्राई करें
  • नाइट डेट के ल‍िए बोल्ड कलर ट्राई कर सकती हैं
  • मैट लिपस्टिक लॉन्‍ग लास्‍ट‍िंग हाेती है
  • होंठ ड्राई हों तो पहले लिप बाम जरूर लगाएं

यह भी पढ़ें- Valentine Week 2026 के ल‍िए चाह‍िए कोर‍ियन ग्‍लास स्‍क‍िन? बस करना होगा स‍िर्फ ये एक काम

तो अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर अपने लुक को सबसे खास बनाना चाहती हैं ताे अपने आउटफ‍िट्स के ह‍िसाब से ये शेड्स ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI Generated/Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।