-1768922313578.webp)
अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए महिलाएं मेकअप जरूर करती हैं। अधिकतर महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आपको भी मेकअप करना अच्छा लगता है और आप मेकअप में सबसे पहले लिपस्टिक चुनती हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स बताएंगे, जिन्हें आप डार्क कलर के आउटफिट के साथ शामिल कर अपने पूरे लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं।
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव हैं, उन्होंने बताया कि अधिकतर महिला अपने कपड़ों के हिसाब से लिपस्टिक शेड नहीं चुन पाती हैं, जिसकी वजह से उन्हें काफी कंफ्यूजन होता है, लेकिन अब आप अपने कपड़ों के हिसाब से लिपस्टिक चुन सकती हैं। आइए जानते हैं डार्क आउटफिट के हिसाब से कौन से शेड्स सही रहेंगे।
-1768923004523.jpg)
कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं, जिन्हें डार्क कलर के आउटफिट्स पहनना पसंद होते हैं। ऐसे में अगर आप भी डार्क कलर में ब्लैक, नेवी ब्लू, डार्क ग्रे या ग्रीन कलर के जैसे कपडे पहनना पसंद करती हैं, तो अब आप बोल्ड, सॉफ्ट या न्यूड कलर की लिपस्टिक शामिल कर सकती हैं। ब्लैक कलर या इससे मिलते जुलते डार्क कलर के कपडे के साथ आप क्लासिक रेड कलर, प्लम या वाइन कलर की लिपस्टिक को शामिल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Latest Lipstick Shades: हर स्किन टोन पर अच्छे लगेंगे ये 3 लिपस्टिक शेड्स, देखें लेटेस्ट ट्रेंड
अगर आप ऑफिस या कॉलेज जा रही हैं और डार्क कलर के कपडे पहनने का सोच रही हैं, तो न्यूड और मॉव कलर की लिपस्टिक का भी चुनाव कर सकती हैं। ऐसे शेड्स आपके चेहरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे और आपके लुक को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। इन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या नजदीकी बाजार में भी आपको ऐसे शेड्स मिल जाएंगे।
-1768923015283.jpg)
अगर आप रात में किसी पार्टी में जा रही हैं और वहां पहनने के लिए डार्क आउटफिट शामिल कर रही हैं, तो अब आप अपने कपड़ों के साथ कुछ इस तरह के ब्लैकबेरी डुओ, कोरल और पीच कलर को भी शामिल कर सकती हैं। इसके अलावा आप डार्क कलर के ऑउटफिट के साथ लाइट ब्राउन या कॉफी कलर के शेड्स भी ट्राई कर अपनी खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लाइट कलर ड्रेस के साथ चुनें ये लिपस्टिक शेड्स, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit : Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।