herzindagi
image

Best Lipstick Shades: वैलेंटाइन वीक से पहले चुन लें ये परफेक्ट लिपस्टिक शेड्स, चेहरे की बढ़ेगी खूबसूरती

अगर आपको भी लिपस्टिक लगाने का बहुत शौक है, तो अब आपको शेड्स को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको कुछ नए और ट्रेंडी शेड्स बताएंगे, जिन्हें आप शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन शेड्स के बारे में। 
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 20:59 IST

कुछ ही दिनों में वेलेंटाइन वीक शुरू होने वाला है और ऐसे में अधिकतर लड़कियां खासकर वे, जो रिलेशनशिप में हैं। वह अपने पार्टनर के साथ डेट पर जरूर जाती हैं। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक को खास बनाने के लिए पूरे वीक में सज धज कर मेकअप भी करेंगी, तो मेकअप के साथ कुछ लिपस्टिक शेड्स शामिल कर सकती हैं। आज हम आपको इस खबर के जरिए कुछ ऐसे लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएंगे, जो आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं।

बोल्ड प्लम या बेरी शेड

अधिकतर महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। मेकअप में कुछ महिलाएं चेहरे पर कुछ लगाए या न लगाएं, लेकिन वे लिपस्टिक का जरूर इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको भी एक से एक लिपस्टिक लगाना बहुत पसंद है, तो अब आप वेलेंटाइन वीक के दौरान इस बोल्ड प्लम या बेरी लिपस्टिक शेड को चुन सकती हैं। इस तरह का शेड आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देगा।  

1 - 2026-01-30T184324.779

ब्राउन एंड कॉफी ब्राउन शेड्स

आप चाहें तो अपने लुक को खास और अट्रैक्टिव बनाने के लिए वेलेंटाइन वीक में किसी भी डार्क कलर की वेस्टर्न ड्रेस के इस तरह के ब्राउन एंड कॉफी ब्राउन शेड्स को भी चुन सकती हैं। ऐसे शेड्स भी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं और यह आपके वेलेंटाइन वीक को खास बनाने में भी मदद करेंगे।

सॉफ्ट न्यूड पिंक शेड्स

अगर आपको लिपस्टिक का बहुत शौक है और आप बदल-बदल कर एक से एक शेड्स शामिल करती हैं, तो अब आप इस तरह के सॉफ्ट न्यूड पिंक शेड्स को भी शामिल कर सकती हैं। यह आपके चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा देंगे और आपको डिफरेंट लुक देने में भी मदद करेंगे।

यह भी पढ़ें- डार्क कलर आउटफिट के साथ खूब जचेंगे इस तरह के लिपस्टिक शेड्स, बढ़ेगी चेहरे की खूबसूरती

लैवेंडर न्यूड शेड्स

इस साल वैलेंटाइन वीक को खास और बेहतर बनाने के लिए आप इस तरह के लिपस्टिक लैवेंडर न्यूड शेड्स को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे शेड्स को आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं या आपको ये कॉस्मेटिक की शॉप पर नजदीकी बाजार में भी मिल सकते हैं।  आप इसे किसी भी लाइट कलर की ड्रेस के साथ शामिल कर सकती हैं।  

2 - 2026-01-30T184323.631

वाइन या बरगंडी शेड्स

आप चाहें तो इस साल वेलेंटाइन वीक को खास और यादगार बनाने के लिए कुछ इस तरह के वाइन या बरगंडी शेड्स को भी शामिल कर अपने लुक को बेहतर और खास बना सकती हैं। इस तरह के शेड्स भी इन दिनों अधिकतर महिलाओं को पसंद आ रहे हैं। ऐसे में यह आपके लिए भी एक बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीद सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Lipstick Shades: येलो आउटफिट के साथ अच्छे लगेंगे ये लिपस्टिक शेड्स, देखें बेस्ट कॉम्बिनेशन

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit : Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।