herzindagi
Lipstick Long Lasting Tips

Lipstick Hacks: खाना खाते समय नहीं फैलेगी लिपस्टिक, बस फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स

Lipstick Long Lasting Tips: कई बार लोगों की शि‍कायत होती है क‍ि उनकी ल‍िपस्‍ट‍िक खाना खाते समय या कुछ ड्र‍िंक करते समय फैल जाती है। इससे बार-बार टच-अप की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आप इस परेशानी से बचना चाहती हैं तो हम आपकाे कुछ आसान से ट्र‍िक्‍स बताने जा रहे हैं, ज‍िसे आप भी फॉलो कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 14:36 IST

Lipstick Long Lasting Tips In Hindi: मेकअप की बात हो और ल‍िपस्‍ट‍िक का ज‍िक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता है। किसी पार्टी में जाना हो, मीट‍िंग अटेंड करनी हो या कॉलेज और ऑफ‍िस ही क्‍यों न जाना हो, लड़क‍ियां ल‍िपस्‍ट‍िक जरूर लगाती हैं। इससे हमारे होंठ परफेक्‍ट द‍िखते हैं, साथ ही हमारा लुक भी अच्‍छा रहता है। हालांक‍ि, कई बार लोगों की शि‍कायत होती है कि खाना खाते समय या पानी पीने के दौरान उनकी ल‍िपस्‍ट‍िक फैल जाती है।

इस परेशानी का तो मैंने भी कई बार सामना क‍िया है, लेक‍िन हर बार ये पॉस‍िबल नहीं हो पाता है क‍ि आपको टच-अप का मौका मि‍ल ही जाए। ऐसे में लखनऊ की Glorious Makeup Studio And Academy By Kaurs की ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर कुछ आसान तरीका बता रही हैं, ज‍िससे आपकी ल‍िपस्‍ट‍िक फैलेगी नहीं। आइए जानते हैं-

Lipstick Long Lasting Tips (1)

लिप प्राइमर या कंसीलर ट्रिक

लिपस्टिक लगाने से पहले होंठों पर हल्की-सी कंसीलर लगा लें। इससे होंठों का रंग एक जैसा हो जाता है और लिपस्टिक अच्छे से सेट भी हो जाती है। ये ट्रिक स्मजिंग को भी कम करती है। इससे ल‍िपस्‍ट‍िक का कलर और भी ज्‍यादा न‍िखर कर सामने आता है।

लिप लाइनर का करें इस्तेमाल (Right Way To Apply Lipstick)

अक्सर हम सिर्फ आउटलाइन बनाकर लिपस्टिक लगा लेते हैं, लेकिन अगर आप चाहती हैं कि ल‍िपस्‍ट‍िक का कलर लंबे समय तक रहे, तो पूरे होंठों पर लिप लाइनर का इस्‍तेमाल करें। इसके बाद ऊपर से लिपस्टिक लगाएं। इससे बेस मजबूत बनता है और लिपस्टिक भी देर तक टि‍की रहती है।

यह भी पढ़ें- परफेक्‍ट शेप में नहीं लगा पाती हैं लिपस्टिक, ट्राई करें धागे वाला ट्र‍िक; मिनटों में म‍िलेगा बोल्ड लुक

सेटिंग स्प्रे वाला हैक

अगर आपकी लिपस्टिक जल्दी फैल जाती है, तो थोड़ा-सा मेकअप सेटिंग स्प्रे ब्यूटी ब्लेंडर पर स्प्रे करें। इसके बाद हल्के हाथ से होंठों पर टैप करें। इससे लिपस्टिक सेट हो जाती है।

स्ट्रॉ का करें इस्तेमाल (Lipstick Hacks)

कई बार आपने देखा होगा क‍ि पानी या चाय पीते समय गि‍लास या कप पर ल‍िपस्‍ट‍िक का रंग उतर आता है। इससे बचने के लिए स्ट्रॉ से आप कुछ भी ड्रिंक कर सकती हैं। हालांक‍ि, चाय पीना पॉस‍िबल नहीं होगा लेक‍िन आप पानी पी सकती हैं।

Lipstick Long Lasting Tips (2)

बार-बार होंठों को रगड़ें नहीं

खाना खाते समय या बात करते समय लोग होंठों को बार-बार रगड़ने लगते हैं। इससे लिपस्टिक खराब हो जाती है। इसलि‍ए बार-बार ये काम करने से बचें।

यह भी पढ़ें- लाइट कलर ड्रेस के साथ चुनें ये लिपस्टिक शेड्स, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद

इन आसान ट‍िप्‍स को अपनाकर आप भी ल‍िपस्‍ट‍िक को लंबे समय तक के ल‍िए ट‍िकाकर रख सकती हैं। इससे आपको बार-बार टच-अप की जरूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।