-1771916230743.webp)
Lipstick Hacks: खूबसूरत दिखने की चाहत हर किसी की होती है। इसके लिए लोग बाजार के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कॉलेज जाना हो या ऑफिस, लड़कियां मेकअप जरूर करती हैं। इसके लिए फाउंडेशन, आइलाइनर और काजल जैसी कई चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। लिपस्टिक भी उन्हीं में से एक है। लिपस्टिक लगाते ही हमारे चेहरे की रंगत निखरकर सामने आती है।
हालांकि, कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनकी लिपस्टिक जल्दी उतर जाती है। हम सब चाहते हैं कि सुबह ऑफिस या किसी फंक्शन के लिए लगाई गई लिपस्टिक शाम तक वैसी ही दिखे। अगर आप कुछ आसान से टिप्स फॉलो करेंगी तो लिपस्टिक को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखना आसान हो जाता है। हम आपको ये आसान तरीके बता रहे हैं-
-1771916343313.jpg)
अगर आपके होंठ ड्राई या फटे हुए हैं, तो लिपस्टिक अच्छी नहीं लगेगी। ये ज्यादा देर तक टिकेगी भी नहीं। इसलिए लिपस्टिक लगाने से पहले लिप स्क्रब करें। अगर स्क्रब नहीं है, तो सॉफ्ट तौलिए से होंठों को धीरे-धीरे रगड़ लें। इससे ऊपर की ड्राई लेयर रिमूव हो जाएगी।
यह भी पढ़ें- Lipstick Shades: अपनी आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट लिपस्टिक
इसके बाद होंठों पर लिप बाम लगाएं। इसे तुरंत पोंछें नहीं। दो मिनट तक ऐसे ही रहने दें। इसके बाद टिश्यू से पोंछ दें। इससे बाम की नमी होंठों के अंदर तक चली जाएगी।
आमतौर पर लोगों को लगता है कि लिप लाइनर सिर्फ किनारों पर लगाने के लिए होता है, लेकिन ऐसा नहीं है। लिप लाइनर को पूरे होंठों पर लगाएं। इससे बेस मजबूत बन जाता है।
यह भी पढ़ें- Lipstick की सही शेड चुनने के लिए ट्राई करें Korean Finger Tip हैक, हर स्किन टोन पर जमेगा रंग
इसके बाद लिपस्टिक की पहली लेयर लगाएं। इसके बाद टिश्यू को होंठों के बीच रखकर हल्का सा दबा दें। इससे एक्स्ट्रा प्रोडक्ट निकल जाएगा और कलर सेट होने लगेगा। इसके बाद फिर टिश्यू को होंठों पर रखकर उसके ऊपर से थोड़ा सा ट्रांसलूसेंट पाउडर लगाएं। इससे लिपस्टिक लॉक हो जाएगी।
-1771916353875.jpg)
अब लिपस्टिक की एक और पतली सी लेयर में होंठों पर लगा लें। अगर आप चाहें तो बाद में टिश्यू को होंठों पर रखकर उसके ऊपर से सेटिंग स्प्रे प्रेस करें। सीधे स्प्रे न करें वरना लिपस्टिक बिगड़ जाएगी।
यह भी पढ़ें- Lipstick Hacks: खाना खाते समय नहीं फैलेगी लिपस्टिक, बस फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
तो अगर आप ये तरीके अपनाती हैं तो आपकी लिपस्टिक सुबह से रात तक जस की तस लगी रहेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।