
Korean Beauty Secret: मेकअप की बात हो है तो सिर्फ काजल, आइलाइनर, फाउंडेशन ही नहीं, लिपस्टिक भी सबसे जरूरी होता है। ये हमारे होंठों को परफेक्ट शेप में लाने का काम करता है। इससे हमारी खूबसूरती भी बढ़ जाती है। हर किसी को लिपस्टिक के अलग-अलग शेड्स पसंद आते हैं। हालांकि, कुछ शेड्स ऐसे भी हैं जो ऑल टाइम फेवरेट भी होते हैं।
कई बार लोगों के सामने ये दिक्कतें आ जाती हैं कि स्किन टोन और होंठों के रंग के हिसाब से सही शेड्स ले नहीं पाते हैं। तो अगर आप भी सही शेड चुनने में कंफ्यूज रहती हैं, तो कोरियन फिंगर टिप वाला ट्रिक फॉलो कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में सब कुछ-
-1769766503205.jpg)
हाल ही में एक कोरियन ब्लॉगर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने उंगलियों की टिप का इस्तेमाल किया है। सबसे पहले ब्लॉगर ने अपनी पहली उंगली की पोर को हल्का सा दबाया, ताकि उंगली की टिप पर ब्लड इकट्ठा हो जाए।
यह भी पढ़ें- Lipstick Hacks: खाना खाते समय नहीं फैलेगी लिपस्टिक, बस फॉलो करें ये स्मार्ट ट्रिक्स
View this post on Instagram
इस ब्लड से बने डार्क पिंक कलर को देखें। अब उसी रंग के मैचिंग लिपस्टिक शेड को आप सेलेक्ट करें और होंठों पर ट्राई करें। अगर ये शेड्स उंगली के कलर से मैच कर गई तो स्किन टोन और होंठों के रंग के हिसाब से यही शेड परफेक्ट रहेगा।
अगर आप भी सही शेड का लिपस्टिक चुनने में गड़बड़ कर देती हैं तो ये ट्रिक आपके बहुत काम आ सकता है। बस अपनी उंगली पर रंग देखें और उसी के मैचिंग लिपस्टिक शेड खरीद सकती हैं। आपकी स्किन और होंठों के रंग के हिसाब से ये लिपस्टिक बिलकुल परफेक्ट लगेगी और नेचुरल लुक देगा (Korean Beauty Hacks)।
यह भी पढ़ें- लाइट कलर ड्रेस के साथ चुनें ये लिपस्टिक शेड्स, खूबसूरती में लग जाएंगे चार-चांद
साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।