Fri Mar 20, 2026 | Updated 05:12 PM IST HZ Awards 2026
eyeliner tips according to outfit colours

Eid 2026 पर आउटफिट कलर्स के ह‍िसाब से लगाएं इन रंगों के आईलाइनर, मिलेगा परफेक्ट लुक

ईद का त्योहार आते ही लड़कियां और मह‍िलाएं अपने लुक को लेकर एक्साइटेड हो जाती हैं। नए कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप सब कुछ स्‍पेशन होना चाहिए। हालांक‍ि हर बार हम वही ब्‍लैक आईलाइनर लगा लेते हैं। इससे लुक थोड़ा बोर‍िंग लग सकता है। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप कपड़ों के रंग के ह‍िसाब से कौन से कलर का आईलाइनर लगा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-18, 11:36 IST

ईद का त्‍योहार नजदीक है। भारत में 20 या 21 मार्च को ईद मनाई जा सकती है। ईद आते ही लड़क‍ियां और मह‍िलाएं अपने लुक को लेकर ज्यादा ही एक्‍साइटेड रहती हैं। नए कपड़े, ज्वेलरी और मेकअप, सब कुछ का बखूबी ध्‍यान रखती है। इन सबका मतलब बस यही है क‍ि वो सबसे अलग द‍िखना चाहती हैं, लेकिन कई बार हम आउटफिट तो अच्छे से अच्‍छा ही खरीदते हैं, पर जब मेकअप की बात आती है तो वही पुराना ब्लैक कलर का आईलाइनर लगा लेते हैं।

अगर आप इस बार कुछ ड‍िफरेंट कलर का आईलाइनर ट्राई करना चाहती हैं तो अपने कपड़ों के हिसाब से आईलाइनर का रंग चूज कर सकती हैं। इससे आपका पूरा लुक और भी खूबसूरत दिखेगा। हम आपको बता रहे हैं क‍ि कपड़ों के रंग के ह‍िसाब से आप कौन से कलर का आईलाइनर लगा सकती हैं। आइए जानते हैं-

eyeliner tips according to outfit colours (1)

ग्रीन के साथ गोल्डन या ब्रॉन्ज आईलाइनर

अगर आप इस बार ईद के माैके पर ग्रीन कलर का आउटफ‍िट पहन रही हैं तो हम आप उसके साथ गोल्डन या ब्रॉन्ज कलर का आईलाइनर लगा सकती हैं। ये कॉम्बिनेशन आपकी आंखों को हल्का शाइन देगा और आपका लुक भी जबरदस्‍त लगेगा।

यह भी पढ़ें- Mehndi Designs for Eid 2026: इस ईद हाथों पर लगाएं चांद वाली मेहंदी, देखें सबसे खूबसूरत डिजाइंस

पिंक या पीच के साथ ब्राउन आईलाइनर

ईद पर ज्‍यादातर लड़क‍ियां और मह‍िलाएं पिंक या पीच कलर का आउटफ‍िट भी पहनना पसंद करती हैं। इसके साथ आप ब्‍लैक आईलरइनर लगाने के बजाय ब्राउन कलर का ही आईलाइनर लगाएं। इससे आपका लुक एकदम नेचुरल लगेगा।

ब्‍लै‍क के साथ रेड आईलाइनर

आज कल ज्‍यादातर लड़क‍ियों को प‍िंक से ज्‍यादा ब्‍लैक कलर के आउटफ‍िट्स पसंद आते हैं। अगर आप भी इस बाद ईद पर ब्‍लैक आउटफ‍िट पहन रही हैं तो इस पर आप रेड कलर का आइलाइनर लगा सकती हैं। इससे आपको एकदम हॉट लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Moon Necklace For Eid 2026: इस ईद ट्राई करें चांद शेप वाले ये खूबसूरत नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

येलो या ऑरेंज ड्रेस ग्रीन आईलाइनर

अगर आप पीले या नारंगी रंग का ड्रेस पहन रही हैं तो इसके साथ आप ग्रीन आईलाइनर लगा सकती हैं। साथ ही इस कलर के आउटफ‍िट पर ब्‍लू कलर का आईलाइनर भी सूट करेगा। इससे आपकी आंखें हाइलाइट हाेंगी।

eyeliner tips according to outfit colours (2)

रेड के साथ रॉयल ब्‍लू आईलाइनर

अगर आप ईद के मौके पर लाल रंग का कपड़ा पहन रही हैं तो आप रॉयल ब्‍लू कलर का आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं। रेड और रॉयल ब्‍लू का कॉम्‍ब‍िनेशन तो हमेशा से पसंद क‍िया जाता रहा है। इससे आपको एक यून‍िक लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Eid Shopping Guide: दिल्ली की इस मार्केट से करें ईद की शॉप‍िंग, सस्‍ते में म‍िल जाएंगे हर तरह के कपड़े

तो अगर आप भी हर बार वही ब्‍लैक कलर का आईलाइनर लगा-लगाकर बोर हो गई हैं तो इस बार अपने आउटफ‍िट कलर्स के ह‍िसाब से कुछ ड‍िफरेंट आईलाइनर ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको एकदम परफेक्‍ट लुक म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- Suit Designs For Eid 2026: ईद पर ट्राई करें ये खूबसूरत और सिंपल सूट, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।