Tue Mar 10, 2026 | Updated 02:01 AM IST
herzindagi
Cheapest Market In Delhi For Eid Shopping

Eid Shopping Guide: दिल्ली की इस मार्केट से करें ईद की शॉप‍िंग, सस्‍ते में म‍िल जाएंगे हर तरह के कपड़े

Eid 2026: इस साल ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जा रही है। ऐसे में लड़क‍ियां अपने लुक को पूरा करने के ल‍िए शॉप‍िंग करना पसंद करती हैं। साथ ही कई तरह के कपड़े और ज्‍वेलरी खरीदती हैं। ऐसे में अगर आप भी ईद की शॉप‍िंग करने जा रही हैं तो द‍िल्‍ली की ये मार्केट आपके ल‍िए हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-06, 13:15 IST

Cheapest Market In Delhi For Eid Shopping: इन द‍िनों रमजान का पाक महीना चल रहा है। इस्‍लाम धर्म में इस महीना का खास महत्‍व होता है। जब ये महीना पूरा होता है तो फ‍िर ईद-उल-फ‍ितर का त्‍योहार मनाया जाता है। इस साल ईद 20 या 21 मार्च 2026 को मनाई जा सकती है। हालांक‍ि, ये चांद नजर आने पर नि‍र्भर करता है। इस्लाम धर्म के लोगों में ईद को लेकर काफी उत्साह देखने को म‍िलता है। ईद की तैयार‍ियां लोग काफी पहले से कर देते हैं। इस दौरान बाजारों में भी रौनक देखने लायक होती है।

वहीं, इस मौके पर मेहमानों का भी आना जाना लगा रहता है। घरों में कई तरह के स्‍वाद‍िष्‍ट व्‍यंजन बनते हैं। साथ ही मह‍िलाएं अच्‍छे-अच्‍छे आउटफ‍िट्स पहनकर अपने लुक को पूरा करती हैं। अगर आप द‍िल्‍ली में हैं ओर सस्‍ते में ईद की शॉप‍िंग करने का सोच रही हैं तो हम आपको कुछ ऐसे बाजारों के नाम बता रहे हैं ज‍हां से आप सस्‍ते में हर तरह के कपड़े खरीद सकती हैं। आइए जानते हैं-

eid 2026 market in delhi (1)

चांदनी चौक

द‍िल्‍ली में जब भी शॉप‍िंग की बात हो तो चांदनी चौक का नाम जरूर आता है। यहां आपको हर तरह के ड‍िजाइनर आउटफ‍िट्स आसानी से म‍िल जाएंगे। ये द‍िल्‍ली का सबसे पुराना बाजार है। इस कारण यहां भीड़ भी सबसे ज्‍यादा होती है। खास बात तो ये है क‍ि आप यहां से सस्‍ते में झोला भर के शॉप‍िंग कर सकती हैं। दरिबा कलां और कटरा नील की गलियों में ईद पर खास कलेक्शन आप देख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Suit Designs For Eid 2026: ईद पर ट्राई करें ये खूबसूरत और सिंपल सूट, देखें लेटेस्‍ट ड‍िजाइंस

कनॉट प्‍लेस

अगर आपको स्‍टाइल‍िश ड्रेसेज पसंद हैं तो आप इस बार ईद की शॉप‍िंग कनॉट प्‍लेस से कर सकती हैं। यहां आपको बड़े ब्रांड्स और बुटीक से स्‍टाइल‍िश आउटफ‍िट्स म‍िल जाएंगे। ऐसे में अगर आप अपने लुक में चार चांद लगाना चाहती हैं तो यहां से शॉप‍िंग करना एक बेस्‍ट चॉइस हो सकती है।

eid 2026 market in delhi (2)

न्यू सीलमपुर मार्केट

ईद की किफायती और ट्रेंडी शॉपिंग के लिए आप यहां से भी शॉपि‍ंग कर सकती हैं। यहां पर आपको लेटेस्ट डिजाइन के हर तरह के सूट, पाकिस्तानी स्टाइल कुर्तियां तो कम रेट में म‍िल ही जाएंगी, साथ ही आप यहां से ट्रेंडी ज्‍वेलरी भी खरीद सकती हैं। इसकी खास बात तो ये है क‍ि इस बाजार में आपको होलसेल रेट में सब कुछ आसानी म‍िल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Green Suit Designs For Ramadan: रमजान के लिए बेस्‍ट हैं ये ग्रीन कलर के खूबसूरत सूट्स, यहां देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

तो अगर आप भी ईद की शॉप‍िंग करने के ल‍िए सस्‍ते और क‍िफायती बाजार जाना चाहती हैं तो द‍िल्‍ली के ये बाजार आपके ल‍िए सही हाे सकते हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।