Fri Mar 6, 2026 | Updated 05:43 AM IST
herzindagi
 latest green suit designs for ramadan 2026

Green Suit Designs For Ramadan: रमजान के लिए बेस्‍ट हैं ये ग्रीन कलर के खूबसूरत सूट्स, यहां देखें लेटेस्‍ट डिजाइंस

रमजान और ईद के लिए ग्रीन कलर के कुर्ता सेट्स के खूबसूरत डिजाइंंस ढूंढ रही हैं, तो यह आर्टिकल आपकी मदद कर सकता है। इसमें दिए डिजाइंस न सिर्फ शुभ माने जाते हैं, बल्कि पर्सनैलिटी को ग्रेस भी देते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 13:41 IST

रमजान का महीना शुरू हो चुका है और इबादत के साथ-साथ इस महीने में तैयारी और सजने-संवरने का अपना ही उत्साह होता है। रमजान और ईद के मौके पर हरा रंग न सिर्फ शुभ माना जाता है, बल्कि यह आंखों को ठंडक और पर्सनैलिटी को एक अलग ही ग्रेस देता है। अगर आप भी इस रमजान 2026 में अपने लिए कुछ खास और ट्रेंडी ढूंढ रही हैं, तो हम आपके लिए ग्रीन कलर का कुर्ता सेट्स के सबसे खूबसूरत डिजाइंस लेकर आए हैं।

लाइम ग्रीन सिल्क कुर्ता सेट

lime green slik kurta set 1

सिल्क ब्लेंड फैब्रिक पर थ्रेड वर्क और एथनिक मोटिफ्स वाली कुर्ती बेहद रॉयल लगती है। इसे आप स्कर्ट और दुपट्टा के साथ कैरी कर सकती है। इस राउंड नेक और थ्री-क्वार्टर स्लीव्स की कुर्ती सेट काफी हैवी है। इसके साथ आप चांदी के स्टड्स या फ्लोरल सिल्वर स्टड्स पहनें। यह आपके चेहरे की रौनक को बढ़ा देगा।

थ्रेड वर्क कुर्ता सेट

beautiful kurti set

धागे की कढ़ाई कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। सिल्क ब्लेंड फैब्रिक पर जब धागों से मोटिफ्स उकेरे जाते हैं, तब ग्रेसफुल लुक आता है। यह सेट ऐसी महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो बहुत ज्यादा चमक-धमक के बजाय सिंपल दिखना पसंद करती हैं। इसकी आस्तीन के कारण आप काम भी आसानी से कर सकती हैं और इफ्तार पार्टियों के लिए सबसे कम्फर्टेबल स्टाइल मानी जाती है। थ्रेड वर्क वाली कुर्तियों के साथ सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स खूब जचते हैं।

मिरर वर्क कुर्ता विद शरारा सेट

mirror work kurta set

वी-नेक वाला यह लाइम ग्रीन शरारा सेट युवाओं की पहली पसंद है। इस पर किया गया मिरर वर्क रोशनी में चमकता है। घुटने तक की लंबाई वाली कुर्ती और स्टाइलिश शरारा के साथ आप सिल्वर ऑक्सीडाइज्ड झुमके पहन सकती हैं। यह ट्रेडिशनल और मॉडर्न का बेहतरीन मिक्स होगा।

एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ता विद धोती पैंट 

Green embroidered Kurta with Dhoti Pants

अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो चिनॉन फैब्रिक का यह फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाला धोती पैंट सेट बेस्ट है। इसका कर्व्ड हेम आपको स्लीक लुक देता है। वी-नेक और कंफर्टेबल धोती पैंट के साथ आप ज्योमेट्रिक डिजाइन वाले सिल्वर इयररिंग्‍स पहनें। यह आपके कंटेंपरेरी लुक को और ज्यादा हाइलाइट करेगा।

यह भी पढ़ें- Ramadan Special: रमज़ान में पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 3 कुर्ती, देखें लेटेस्ट डिजाइन्स

ग्रीन और गोल्ड कुर्ता विद प्लाजो 

Green & gold Kurta with plazzo

यह सिल्क ब्लेंड फैब्रिक पर गोल्ड एम्ब्रॉयडरी वाला स्ट्रेट कुर्ता सेट आपको सादगी और क्लासी लुक देगा। इसके साथ प्लाजो और वर्क वाला दुपट्टा बेहद सोबर लगता है। गोल्ड वर्क होने के कारण इसके साथ पर्ल सिल्वर के बड़े इयररिंग्‍स पहनें। यह आपके गोल्ड वर्क के साथ खूबसूरत कंट्रास्ट बनाएगा।

यह भी पढ़ें- Palazzo Suit Designs for Ramadan: रमजान लुक के लिए ट्राई करें ये प्लाजो सूट, देखें डिजाइंस

आप भी इन खूबसूरत कुर्ता सेट को रमजान में टाई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Myntra

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।