
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 9वीं बार यूनियन बजट पेश करने वाली हैं। बजट जानने की उत्सुकता सभी में हैं, साथ ही लोग यह भी जानना चाहते हैं कि इस बार निर्मला सीतारमण बजट सत्र के दौरान कौन सी साड़ी पहन कर आएंगी।
तो बता दें कि इंतजार की घडि़यां खत्म हो चुकी हैं और निर्मला सीतारमण संसद भवन भी पहुंच चुकी हैं। लाल एनवलप के साथ उनका पहला लुक भी सामने आ चुका है। इसी के साथ उनकी साड़ी पर चर्चा भी तेज हो गई है। चलिए जानते हैं कि यूनियन बजट 2026- 27 को पेश करने के लिए उन्होंने इस बात कौन सी साड़ी का चुनावा किया है।
निर्मला सीतारमण ने जब भी बजट पेश किया है तब-तब हमेशा हैंडलूम साड़ी ही पहनी हैं। इस माध्यम से वह देश की समृद्ध हथकरघा और हस्तशिल्प कला को प्रमोट करती हैं। इस बार के बजट सत्र के लिए वित्त मंत्री ने मैरून कलर की बहुत ही खूबसूरत नजर आने वाली कांजीवरम साड़ी पहनी है।
आपको बता दें कि कांजीवरम साड़ी तमिलानाडु राज्य की एक लोकप्रिय साड़ी है और देश विदेश में यह साड़ी अपने एलिगेंस के लिए प्रसिद्ध है। निर्मला सीतारमण की साड़ी में गोल्डन कलर के चेक बने हुए हैं और पर्पल कलर का चौड़ा बॉर्डर बना हुआ है।

निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 को पेश करने के लिए मैरून कलर की साड़ी के साथ डार्म ब्राउन कलर का शॉल भी कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी ज्यादा एलिगेंट बना रहा है। इस शॉल की विशेषता के बारे में बतना बहुत मुश्किल है, मगर देखने में यह लाइटवेट और बहुत ही डीसेंट नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026 LIVE: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण संसद पहुंच चुकी हैं, जल्द पेश करेंगी बजट

कांजीवरम साड़ी को मल्बरी सिल्क पर तैयार किया जाता है। इस साड़ी को हैवी सिल्क साड़ी में गिना जाता है। तमिलनाड़ में इस तरह की साड़ी को आमतौर पर किसी शुभ अवसर पर पहना जाता है। इस साड़ी को हाथों से कोरवाई तकनीक इस्तेमाल करते हुए बनाया जाता है।
बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी हमेशा चर्चा का विषय रहती है। उनकी बजट डे साड़ी केवल फैशन स्टेटमेंट नहीं होती, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और हस्तकला को सम्मान देने का प्रतीक भी होती है। हर साल वह हैंडलूम साड़ी पहनकर देश के कारीगरों और बुनकरों के हुनर को सामने लाती हैं।

आपको बता दें कि मैरून कलर रेड कलर फैमिली का कलर है और इस रंग को शक्ति को समर्पित किया गया है। निर्मला सीतारमण हर वर्ष बजट पेश करने के लिए अलग तरह की साड़ी का चुनाव करती हैं, जो भारतीय संस्कृति की पहचान और कारीगरों के हुनर को दर्शाती है। उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर और लाइक करें। इसी तरह बजट से जुड़े और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।