herzindagi
Union Budget 2026 Cheaper And Costlier Items

Union Budget 2026: लेदर, टेक्सटाइल और दवाइयों के दामों में मिली राहत, यहां देखें पूरी सस्ती और महंगी लिस्ट

Union Budget 2026 Cheaper And Costlier Items: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने रव‍िवार को संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) पेश कर दिया है। निर्मला सीतारमण का ये लगातार नौवां बजट है। यहां हम आपको बता रहे हैं क‍ि बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ है? आइए जानते हैं-
Editorial
Updated:- 2026-02-01, 14:47 IST

Union Budget 2026: 1 फरवरी यानी रव‍िवार के द‍िन केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर चुकी हैं। बजट आते ही आम लोगों के मन में सबसे पहला सवाल ये आ रहा है क‍ि अब क्या सस्ता होगा और किस पर ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा?

ऐसे में अगर आप पूरा बजट का भाषण नहीं देख पाई हैं तो हम आपको बता रहे हैं क‍ि क्‍या चीजें सस्‍ती और कौन-सी चीजें महंगी हुई है? दरअसल, इस बार के बजट में सरकार ने कुछ सेक्टर को राहत दी है, तो कुछ चीजों पर टैक्स बढ़ाकर महंगाई का झटका द‍िया है (List of Cheaper Costlier Items in Budget 2026)। आइए जानते हैं-

मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स हुए सस्‍ते

सरकार ने मोबाइल फोन के पार्ट्स, कैमरा लेंस और PCBA जैसे जरूरी सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी कम कर दी है। इसका सीधा फायदा कस्‍टमर्स को म‍िलेगा। ऐसे में बताया जा रहा है क‍ि आने वाले समय में स्मार्टफोन, चार्जर और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स भी सस्‍ते हो सकते हैं।

इलेक्ट्रिक वेह‍िकल्‍स (EV)

EV बैटरी बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल और मशीनों पर सरकार ने छूट दी है। इससे इलेक्ट्रिक कार, स्कूटर और बैटरी की कीमतें कम हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: टैक्स और महंगाई का आपस में क्या है कनेक्शन? बजट से पहले जान लें ये जरूरी बातें

दवाइयां और हेल्थ सेक्टर

न‍िर्मला सीतारमण ने जेनेरिक और जरूरी दवाओं पर भी टैक्स कम कर द‍िया है। खासतौर पर कैंसर, शुगर और कुछ गंभीर बीमारियों की दवाइयां भी सस्ती होंगी। इसके अलावा ‘बायोफार्मा शक्ति योजना’ के तहत अगले 5 सालों में 10,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे दवाइयों का प्रोडक्‍शन बढ़ेगा।

लेदर और फुटवियर भी हुए सस्‍ते

इसके अलावा लेदर से बने सामान और जूतों के कच्चे माल पर भी सरकार ने राहत दी है। इससे लेदर के जूते, बैग, बेल्ट और फुटवियर सस्ते हो सकते हैं।

Union Budget 2026 cheap and costly items list (1)

कपड़ा और टेक्सटाइल सेक्टर में भी राहत

कपड़े और सिंथेटिक फुटवियर से जुड़ी चीजों को भी सस्‍ता कर द‍िया गया है। इससे रेडीमेड कपड़े और टेक्सटाइल प्रोडक्ट्स की कीमतों में गि‍रावट देखने को म‍िल सकती है।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: कौन बनाता है भारत का बजट? हलवा सेरेमनी से लेकर लॉक-इन पीरियड तक, जानें हर दिलचस्प जानकारी

सोलर और रिन्यूएबल एनर्जी

सोलर पैनल, सोलर ग्लास और उससे जुड़े पार्ट्स पर भी सरकार ने टैक्स कम कर द‍िया है। अब घरों में सोलर सिस्टम लगवाना पहले से सस्ता और आसान हो गया है।

माइक्रोवेव और घरेलू सामान भी हुए सस्‍ते

माइक्रोवेव, ओवन और कुछ इंपोर्टेड लकड़ी से बने सामानों की कीमत भी कम हो सकती है। इससे भी लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है।

यह भी पढ़ें- Rule Change From 1st February: 1 फरवरी से देश में लागू हो सकते हैं ये बड़े बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विदेश में पढ़ाई और पैसा भेजना हुआ आसान

इस बार बजट में घोषणा की गई है क‍ि अब विदेश में पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन से भेजे गए पैसे पर TCS नहीं लगेगा। इसके अलावा बिना टैक्स के विदेश भेजने की सीमा 7 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है।

nirmala sitharaman budhet 2026

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: हलवा खाते ही क्यों 'कैद' हो जाते हैं अधिकारी? शायद ही आप जानती होंगी Lock-In Period का पूरा सच

बजट 2026 में सस्ता और क्या रहा महंगा?

बजट 2026 में क्या सस्ता हुआ? बजट 2026 में क्या महंगा होगा?
मोबाइल फोन-पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक सामान शराब
EV बैटरी और लिथियम-आयन सेल सिगरेट
शुगर,कैंसर और अन्य जरूरी दवाइयां पान मसाला
लेदर जूते, बैग और बेल्ट स्क्रैप 
कपड़ा और टेक्सटाइल प्रोडक्ट  खनिज (मिनरल्स)
सिंथेटिक फुटवियर  कोयला
माइक्रोवेव ओवन  
सोलर पैनल और सोलर ग्लासबायोगैस और मिक्स्ड CNG  
खेल-कूद का सामान  
विदेश पढ़ाई के लिए पैसा भेजना  
एयरक्राफ्ट निर्माण से जुड़ी चीजें   

Budget 2026 में क्या हुआ महंगा?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Her Zindagi (@herzindagi)

  • शराब पर टैक्स बढ़ाया गया है, जिससे इसकी कीमतें बढ़ सकती हैं।
  • सिगरेट और पान मसाला पर सिन टैक्स बढ़ाया गया है। अब ये चीजें पहले से ज्यादा महंगी हो जाएंगी।
  • इसके अलावा स्क्रैप, खनिज और कोयले पर टैक्स बढ़ा द‍िया गया है, जिससे इनसे जुड़े सेक्टर में लागत बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: Budget 2026 Scheme for Women: लखपति दीदी योजना से लेकर महिला सम्मान तक, जानें महिलाओं के लिए क्या लेकर आया बजट

आम आदमी के लिए Budget कैसा है?

Budget 2026 में सरकार ने हेल्थ, ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, लेदर और टेक्सटाइल जैसे सेक्टरों को राहत दी है। वहीं, शराब और पान मसाला पर टैक्‍स बढ़ाकर लोगों को संदेश द‍िया गया है क‍ि ये चीजें हानि‍कारक हो सकती हैं। अगर आप मोबाइल खरीदने, जूते लेने, दवाइयों या सोलर सिस्टम लगाने की सोच रही हैं, तो ये बजट आपके लिए सही रहेगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/X

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।