herzindagi
tax and inflation connection in Union Budget 2026

Union Budget 2026: टैक्स और महंगाई का आपस में क्या है कनेक्शन? बजट से पहले जान लें ये जरूरी बातें

Union Budget 2026: हर साल एक फरवरी को Union Budget पेश होता है। जनवरी का महीना शुरू होते ही बजट की चर्चा भी तेज हो जाती है। हर बार बजट आने से पहले सवाल होता है क‍ि टैक्‍स बढ़ा द‍िया जाएगा या ये कम होगा। बजट से पहले ये जानना जरूरी है क‍ि Direct और Indirect Tax क्या होते हैं? यहां हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-01, 11:36 IST

Union Budget 2026: हर साल 1 फरवरी को Finance Minister Nirmala Sitharaman यूनियन बजट पेश करती हैं। जनवरी का महीना शुरू होते ही बजट की चर्चा भी तेज हो जाती है। अब बजट तैयार हो चुका है। हलवा सेरेमनी भी हो चुकी है और बजट से जुड़े अधिकारी भी लॉक-इन पीरियड में चले गए हैं। दो दिन बाद Union Budget 2026 पेश किया जाएगा। बजट आने से पहले सबके मन में यही सवाल होता है कि टैक्स बढ़ा दिया जाएगा या ये कम होगा।

ज्यादातर चर्चा इनकम टैक्स तक ही सीमित रहती है, लेकिन सच्चाई ये है कि हमारी रोजाना की लाइफ में असर डालने में इनडायरेक्ट टैक्स भी अहम रोल प्ले करता है। दूध, मोबाइल, पेट्रोल, कपड़े या बाहर का खाना, इन सबकी रेट टैक्स से जुड़े होते हैं। इसलिए बजट से पहले ये जानना जरूरी है कि Direct और Indirect Tax क्या होते हैं और महंगाई पर इनका असर कैसे पड़ता है?

Union Budget 2026 (2)

डायरेक्ट टैक्स क्या होता है? (What is Direct Tax)

डायरेक्ट टैक्स वो होता है जो कोई व्यक्ति या कंपनी सीधे अपनी कमाई से सरकार को देती है। भारत में डायरेक्ट टैक्स से जुड़े नियम और टैक्स वसूली की जिम्मेदारी CBDT (सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज) के पास होती है। डायरेक्ट टैक्स का सीधा मकसद ये होता है कि जो ज्यादा कमाता है, वो ज्यादा टैक्स दे और कम कमाने वालों पर ज्यादा बोझ न पड़े।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: हलवा खाते ही क्यों 'कैद' हो जाते हैं अधिकारी? शायद ही आप जानती होंगी Lock-In Period का पूरा सच

डायरेक्ट टैक्स किन चीजों पर लगता है? (Direct Tax Examples)

  • इनकम टैक्स: सैलरी, बिजनेस या किराए से हुई कमाई पर
  • कॉर्पोरेट टैक्स: कंपनियों के प्रॉफिट पर
  • कैपिटल गेन टैक्स: शेयर, जमीन या सोना बेचने से हुए मुनाफे पर
  • एसटीटी (STT): शेयर मार्केट में लेन-देन पर

इनडायरेक्ट टैक्स क्या होता है? (What is Indirect Tax)

इनडायरेक्ट टैक्स हमारी कमाई पर सीधे नहीं लगता है, बल्कि अगर आप कोई खरीदारी करते हैं या खाना ऑर्डर करते हैं तो वहां ये टैक्स जुड़ा होता है। हमें टैक्स अलग से नजर नहीं आता है, लेकिन हम उसे चुकाते जरूर हैं। आज के समय में यहां हमारे देश में इनडायरेक्ट टैक्स का सबसे बड़ा उदाहरण GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) है।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: कौन बनाता है भारत का बजट? हलवा सेरेमनी से लेकर लॉक-इन पीरियड तक, जानें हर दिलचस्प जानकारी

इनडायरेक्ट टैक्स कहां-कहां लगता है? (Impact of Indirect Tax on Consumers)

  • लगभग हर सामान और फैसिलिटीज पर GST लगता है
  • विदेश से आने वाले सामान पर कस्टम ड्यूटी लगती है

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026 LIVE: किसानों, महिलाओं और युवाओं तक ग्रोथ पहुंचाना उद्देश्य

ये सभी टैक्स चीजों की कीमत में शामिल होते हैं, इसलिए इनका असर सीधे हमारी जेब पर पड़ता है।

union budget 2026

टैक्स का महंगाई और मार्केट से क्या कनेक्शन है? (Tax and Inflation Connection)

सरकार की टैक्स कमाई का बड़ा हिस्सा इनडायरेक्ट टैक्स से आता है। अगर बजट में GST या कस्टम ड्यूटी में बदलाव होता है, तो उसका असर तुरंत मार्केट में देखने को मिलता है। मोबाइल पार्ट्स पर टैक्स घटा तो मोबाइल सस्ते हो सकते हैं। सिगरेट या कोल्ड ड्रिंक पर टैक्स बढ़ा तो कीमतें बढ़ जाती हैं। इससे महंगाई के आंकड़े और शेयर मार्केट दोनों पर असर पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: एक फरवरी को रविवार, फिर भी जारी होगा बजट; जानिए इस बार क्या होगा खास

इनडायरेक्ट टैक्स पर बहस क्यों होती है? (Budget 2026)

एक बड़ी वजह ये है कि इनडायरेक्ट टैक्स अमीर और गरीब दोनों पर बराबर लगता है। यही कारण है कि इसका दबाव गरीब लोगों पर ज्यादा पड़ता है। यही कारण है कि हर बार बजट में ये चर्चा होती है कि जरूरी चीजों पर टैक्स कम रखा जाए। लग्जरी चीजों पर टैक्स बढ़ा दिया जाए।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
Union Budget कब जारी होगा?
हर साल एक फरवरी को यून‍ियन बजट जारी होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।