herzindagi
union budget 2026

Union Budget 2026: एक फरवरी को रविवार, फ‍िर भी जारी होगा बजट; जानिए इस बार क्‍या होगा खास

हर साल एक फरवरी को यूनि‍यन बजट (Union Budget 2026) पेश क‍िया जाता है। जनवरी आते ही बजट की चर्चा तेज हो जाती है। इस बार रव‍िवार के द‍िन बजट पेश क‍िया जा रहा है। इस बार बहुत कुछ खास होने वाला है। यहां हम आपको इसके बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-22, 13:32 IST

Union Budget 2026 Presented On Sunday: हर साल जनवरी आते ही बजट की तैयार‍ियां और चर्चाएं तेज हो जाती हैं। एक फरवरी का द‍िन बजट के ल‍िए ही होता है। इस द‍िन व‍ित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) बजट पेश करती हैं। जब भी बजट पेश क‍िया जाता है तो उसके पहले कई तरह के काम क‍िए जाते हैं। केंद्रीय बजट से पहले एक खास परंपरा न‍िभाई जाती है। वहीं इस बार एक फरवरी को रव‍िवार पड़ रहा है।

इस द‍िन भी यून‍ियन बजट पेश क‍िया जाएगा। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में 2026-27 का बजट पेश करेंगी। ये उनके कार्यकाल का लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड बना रहा है। आज हम आपको बता रहे हैं क‍ि इस बार क्‍या खास होने वाला है?

nirmala sitharaman

संडे को भी खुले रहेंगे शेयर मार्केट (Share Market Opens On Sunday)

आपको बता दें क‍ि बजट वाले दिन का असर सीधे शेयर बाजार पर पड़ता है। इसी वजह से बीएसई और एनएसई ने फैसला किया है कि ए‍क फरवरी यानी क‍ि रविवार को भी शेयर मार्केट खुले रहेंगे। उस दिन प्री-ओपन मार्केट सुबह 9 से 9:08 बजे तक रहेगा। नॉर्मल ट्रेडिंग 9:15 से 3:30 बजे तक होगी।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: कौन बनाता है भारत का बजट? हलवा सेरेमनी से लेकर लॉक-इन पीरियड तक, जानें हर दिलचस्प जानकारी

इन्‍वेस्‍टर्स की नजर बजट घोषणाओं पर ट‍िकी रहेगी, क्योंकि टैक्स, इंफ्रास्ट्रक्चर और खर्च से जुड़े फैसलों का असर बाजार में तुरंत देखने को मि‍लता है।

कब से शुरू होगा बजट सेशन? (When Budget Session Will Start)

सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू हो जाएगा। प्रेस‍िडेंट द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) की मंजूरी के बाद संसद के दोनों सदनों को बुलाया गया है। परंपरा के मुताबिक, सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति के संयुक्त संबोधन से की जाएगी। इसी के बाद बजट पेश किया जाएगा।

एक फरवरी को ही क्यों पेश होता है बजट? (Why Budget Presented on 1st February)

कई लोगों के मन में सवाल होता है क‍ि एक फरवरी को ही बजट क्‍यों पेश क‍िया जाता है? ऐसे में हम आपको बता दें क‍ि पहले भारत में बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था, लेकिन मोदी सरकार ने 2017-18 से ये तारीख बदलकर 1 फरवरी कर दी थी। इसका मकसद ये था क‍ि सरकार को नए वित्त वर्ष की योजनाओं को लागू करने के लिए ज्यादा समय मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: अब आप तय करेंगी देश का बजट, सरकार ने आम जनता से मांगे सुझाव; घर बैठे कैसे भेजें अपनी राय?

क्या पहले कभी रविवार को बजट आया है? (Union Budget will be presented on Sunday)

पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है क‍ि रविवार को बजट पेश क‍िया गया हो, लेकिन वीकेंड पर बजट आना बिल्कुल नया नहीं है। 2025 में शनिवार को बजट पेश हुआ था। वहीं साल 2015 में भी शन‍िवार को ही बजट आया था।

union budget 2026 (1)

सुबह ही क्‍यों जारी होता है बजट?

अब आपके मन में ये सवाल उठ रहा होगा क‍ि हमेशा बजट सुबह ही क्‍यों जारी होता है? एक समय था जब बजट शाम 5 बजे पेश होता था। ये परंपरा ब्रिटिश दौर से चली आ रही थी, लेकिन 1999 में पहली बार सुबह 11 बजे बजट पेश किया गया( और तभी से यही समय तय क‍र द‍िया गया है।

यह भी पढ़ें- Budget 2026: ब्रीफकेस से 'बहीखाता' और फिर 'टैबलेट' तक,  भारत के बजट से जुड़े ये बदलाव जरूर होने चाहिए पता

रविवार को आने वाला ये बजट सिर्फ तारीख की वजह से नहीं, बल्कि फैसलों की वजह से भी खास माना जा रहा है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कब जारी होता है यून‍ियन बजट?
हर साल एक फरवरी को बजट जारी होता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।