herzindagi
Union Budget 2026-27

Union Budget 2026: अब आप तय करेंगी देश का बजट, सरकार ने आम जनता से मांगे सुझाव; घर बैठे कैसे भेजें अपनी राय?

पहले जहां 28 फरवरी को आम बजट पेश क‍िया जाता था, वहीं साल 2017 से माेदी सरकार ने बदलाव कर इसे 1 फरवरी कर द‍िया है। इस बार का बजट इसल‍िए भी खास है क्‍योंक‍ि सरकार ने आम जनता से भी बजट के ल‍िए अपने सुझाव मांगे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप कैसे घर बैठे अपनी राय भेज सकती हैं?
Editorial
Updated:- 2026-01-13, 16:36 IST

Union Budget 2026: हर साल एक फरवरी को आम बजट पेश क‍िया जाता है। इसके ल‍िए केंद्र सरकार (Central Government) ने तैयारि‍यां भी शुरू कर दी हैं। बजट आने से पहले आम जनता के मन में कई तरह की दुव‍िधाएं होती हैं क‍ि क्‍या सस्‍ता होगा और क्‍या महंगा? हालांक‍ि, इस बार मोदी सरकार ने आम जनता से भी सुझाव मांगे हैं। दरअसल, केंद्र सरकार ने बजट 2026-27 के ल‍िए आम जनता से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

इसके पीछे सरकार का मकसद है क‍ि जनता की भागीदारी से बजट को और अच्‍छा बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपना सुझाव सरकार को भेजना चाहती हैं तो हम आपको बताएंगे क‍ि आप कैसे अपनी राय भेज सकती हैं? आइए जानते हैं-

union budget 2026

आम जनता से क्यों मांगे जा रहे हैं सुझाव?

आपको बता दें क‍ि हर साल बजट बनाने से पहले सरकार राज्यों, उद्योग जगत (Industry World), अर्थशास्त्रियों (economists) और अलग-अलग सेक्टर के लोगों से बात करती है। अब इसी प्राेसेस में आम लोगों को भी शाम‍िल क‍िया गया है। इसका मकसद है कि नौकरी करने वाले लोग, ब‍िजनसमैन, स्‍टूडेंट्स, महिलाएं, किसान और स्टार्टअप से जुड़े लोग अपनी बात सीधे सरकार तक पहुंचा सकें।

यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: कौन बनाता है भारत का बजट? हलवा सेरेमनी से लेकर लॉक-इन पीरियड तक, जानें हर दिलचस्प जानकारी

X पर दी जानकारी

सरकार चाहती है कि बजट में आम लोगों की जरूरतों का पूरा ख्‍याल रखा जाए। सरकार X (ट्व‍िटर) पर MyGovIndia के पेज पर एक पोस्‍ट के जर‍िए जानकारी दी है। पोस्ट में लोगों से कहा गया है कि वो Union Budget 2026-27 के लिए अपने सुझाव दें और देश के विकास से जुड़ी नीतियां बनाने में मदद करें।

क‍िन मुद्दों पर भेज सकते हैं अपना सुझाव?

Union Budget 2026-27 के लिए लोग इन जरूरी मुद्दों पर अपने सुझाव भेज सकते हैं, जैसे-

आप अपनी परेशानी, सुझाव या कोई नया आइडिया भी सरकार तक पहुंचा सकते हैं।

कैसे घर बैठे भेजें सुझाव?

अगर आप भी बजट के लिए अपनी राय भेजना चाहती हैं, तो आप इन आसान तरीकों से घर बैठे भी ये काम कर सकती हैं-

  • सबसे पहले MyGov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको एक्‍ट‍िव‍िटीज (Activities) का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
  • वहां आपको Union Budget 2026-27 से जुड़ा बैनर दिखाई देगा।
  • उस बैनर पर क्लिक करें।
  • अब आपको सुझाव देने के लिए लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद आपके सामने एक कमेंट बॉक्स खुल जाएगा।
  • इस बॉक्स में आप अपने सुझाव, समस्या या राय लिख सकती हैं।

_union budget 2026-27

सरकार की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, 16 जनवरी तक आप अपने सुझाव भेज सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • अपनी बात साफ और आसान भाषा में लिखें
  • समस्या के साथ उसका हल बताने की कोशिश भी करि‍एगा
  • बहुत लंबी राय न लिखें

यह भी पढ़ें- Union Budget Fact: कभी लाल कभी सफेद... 2019 से अब तक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की साड़ी बताती है बजट से जुड़ी कई बड़ी बातें

कब पेश होगा Union Budget 2026?

यूनियन बजट हर साल 1 फरवरी को संसद में पेश किया जाता है। साल 2017 से ये परंपरा चली आ रही है। पहले 28 फरवरी को बजट पेश क‍िया जाता था, लेक‍िन 2017 में मोदी सरकार ने बदलाव कर इसे एक फरवरी कर द‍िया। मोदी सरकार ने ये फैसला संसदीय अनुमोदन में तेजी लाने और नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत यानी 1 अप्रैल से पहले ही फंड का सही तरीके से इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए लिया था।

तो अगर आप भी सरकार तक अपने सुझाव भेजना चाहती हैं तो घर बैठे इन आसान तरीकाें से राय भेज सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Ai generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
कब पेश होगा Union Budget 2026-27?
1 फरवरी को बजट पेश होगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।