
Nirmala Sitharaman Saree: निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री बन गई हैं। इस बजट में आम जनता के लिए कई फायदेमंद चीजें हैं। सरकार ने इस बजट में मिडिल क्लास पर फोकस किया। इसके साथ ही बजट में बिहार स्टेट के लिए कई घोषणाएं की,जिसमें मखाना बोर्ड, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी, एयरपोर्ट, कोसी नहर परियोजना शामिल हैं। इसके साथ ही अगर आपने गौर किया हो, तो निर्मला सीतारमण की साड़ी बिहार की लोकप्रिय हस्त कला मधुबनी बनी हुई है। ऐसे में हम यह कह सकते हैं कि वित्त मंत्री की साड़ी में बजट की झलक पहले ही दिख जाती हैं। इस लेख में आज आपको साल 2019 से लेकर 2025 तक में सीतारमण की साड़ियां और बजट का कनेक्शन

1 फरवरी को पेश किए गए बजट के दौरान निर्मला सीतारमण हर बार की तरह अलग रंग की साड़ी में दिखीं। बिहार की लोकप्रिय हस्त कला मधुबनी से सजी क्रीम और गोल्डन बॉर्डर की साड़ी पहनकर आईं थी। बता दें कि यह साड़ी मधुबनी कला और पद्म पुरस्कार विजेता दुलारी देवी ने उपहार स्वरूप दिया था। दुलार को साल 2021 में पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें सम्मान देने के लिए सीतारमण ने कौशल को सम्मान देने के लिए पहनी गई।

साल 2024 के आम बजट में, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मैजेंटा बॉर्डर वाली ऑफ-व्हाइट या क्रीम रंग की साड़ी पहनी थी। लगातार सातवां यूनियन बजट पेश करने वाली सीतारमण ने इस दौरान आंध्र पर्देश की सफेद रेशमी साड़ी पहनी हुई थी, जिसमें पर्पल रंग का बॉर्डर था जिस पर गोल्डन वर्क होता है। साल 2024 में अंतरिम बजट पेश करने के दौरान उन्होंने नीले रंग की कांथा साड़ी पहनी थी, जिसे रनिंग स्टिच कहते हैं।
इसे भी पढ़ें- Budget 2025: भारतीय इतिहास में सबसे लंबे और सबसे छोटे बजट भाषण का रिकॉर्ड किसका है?

2023 के बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने लाल रंग की साड़ी पहनी थी, जिसमें टेम्पल बॉर्डर डिजाइन था। यह साड़ी संबलपुरी साड़ी है, जिसे तैयार होने में कई दिनों का समय लगता है। सांबलपुरी साड़ी पारंपरिक कला और डिजाइनों के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें शंख, चक्र, फूल और मंदिर के रूपांकन लाल, काले और सफेद रंगों में होते हैं, जो ओडिया संस्कृति के मूल रंग हैं।

साल 2022 के बजट सत्र के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्रिस्प ब्राउन सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर ऑफ-व्हाइट कलर में जियोग्राफिकल पैटर्न था। बजट पेश करने दौरान ओडिशा के हथकरघा को श्रद्धाजंली दी थी। वित्त मंत्री अक्सर इस तरह की हैंडलूम साड़ियां पहनते हुए देखी जाती हैं। कसुती लोक कढ़ाई शिल्प को जीआई टैग प्राप्त है। इस कढ़ाई को धारवाड़ क्षेत्र के लिए अद्वितीय कहा जाता है।

साल 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के लिए लाल और व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी पहनी थी। पोचमपल्ली साड़ियां रेशम इकत तकनीक से बनी होती हैं, जिन्हें इकत साड़ियां भी कहा जाता है। बता दें कि पोचमपल्ली इकत तेलंगाना शहर से आता है, जिसे 'भारत का रेशम शहर' कहा जाता है।

साल 2020 में बजट पेश करते वक्त सीतारमण ने नीले रंग के बॉर्डर वाली एक गाढ़ी पीली रेशमी साड़ी चुनी। पीला रंग भारत में शुभता का प्रतीक है। माना जाता है कि यह समृद्धि और खुशहाली लाता है। उस समय उनकी साड़ी को भारत की संस्कृति और धन का प्रतिनिधित्व माना जाता था।

साल 2019 में सीतारमण ने भारत की पूर्णकालिक वित्त मंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। इस दौरान पेश करते वक्त उन्होंने सुनहरे बॉर्डर वाली गुलाबी मंगलगिरी रेशम की साड़ी पहन रखी थी। यह पहली बार था जब उन्होंने पारंपरिक 'बही खाता'से बजट ब्रीफकेस को बदलकर प्रस्तुत किया था।
इसे भी पढ़ें- Budget 2025: सरकार का बड़ा तोहफा, इनकम टैक्स में मिली छूट...इतने लाख तक नहीं देना होगा कोई कर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।