
Union Budget History: हर साल की तरह इस बार भी 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) लगातार नौंवी बार Union Budget पेश करने जा रही हैं। बजट पेश करते समय हर वर्ग के लोगों का खास ध्यान रखा जाता है।
हर बार बजट के समय निर्मला सीतारमण लंबा भाषण भी देती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार ऐसा भी हुआ था कि खुद बजट पेश करते समय वित्त मंत्री ने बीच में ही भाषण रोक दिया था? ऐसा साल 2020 में हुआ था। अगर आप भी इसके बारे में जानना चाहती हैं तो हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। आइए जानते हैं-

साल 2020 में जब 1 फरवरी को लोकसभा में निर्मला सीतारमण 2020-21 का बजट पेश कर रही थीं, तभी ये हुआ था। बताया जाता है कि वे लगातार ढाई घंटे से ज्यादा समय तक खड़े होकर भाषण पढ़ चुकी थीं। जब भाषण का आखिरी पन्ना आया तो वो अचानक से रुक गईं। उस समय सिर्फ दो ही पन्ने बाकी थे।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: टैक्स और महंगाई का क्या है आपस में कनेक्शन? बजट से पहले जान लें ये जरूरी बातें
उन्होंने लोकसभा को बताया था कि अब उनकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है और वे आगे नहीं पढ़ सकती हैं। इसके बाद उन्होंने स्पीकर से रिक्वेस्ट भी की थी कि बचे हुए हिस्से को पढ़ा हुआ मान लिया जाए।
उस दिन निर्मला सीतारमण ने करीब 160 से 162 मिनट का बजट भाषण दिया था। ये इतिहास का सबसे लंबा बजट भाषण माना जाता है। इसकी दिलचस्प बात तो ये है कि इससे पहले भी सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम रहा था। 2019 में उन्होंने दो घंटे से ज्यादा का बजट भाषण दिया था, लेकिन 2020 में उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: एक फरवरी को रविवार, फिर भी जारी होगा बजट; जानिए इस बार क्या होगा खास
साल 2020 में बजट का भाषण देते-देते निर्मला सीतारमण असहज महसूस करने लगी थीं। उन्हें ज्यादा पसीना आ रहा था और बोलने में भी परेशानी हो रही थी। हालांकि, बाद में मालूम चला था कि उन्हें डिहाइड्रेशन और लो ब्लड शुगर की समस्या हो गई थी।
-1769755645711.jpg)
जैसे ही उनकी हालत बिगड़ी, संसद के अंदर माहौल गंभीर हो गया था। सेंट्रल मिनिस्टर नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) और हरसिमरत कौर बादल (Harsimrat Kaur Badal) ने उन्हें पानी और चीनी दी, ताकि उनकी तबीयत संभाली जा सके।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: हलवा खाते ही क्यों 'कैद' हो जाते हैं अधिकारी? शायद ही आप जानती होंगी Lock-In Period का पूरा सच
बताया जाता है कि बजट के आखिरी दो पन्ने वे उस दिन नहीं पढ़ पाईं थीं। हालांकि, अगले दिन वे राज्यसभा पहुंचीं और वहां बजट से जुड़े सभी दस्तावेज सदन के पटल पर रखे। उस दौरान बजट की बड़ी घोषणाओं पर भी चर्चा हुई थी।
यह भी पढ़ें- Union Budget 2026: कौन बनाता है भारत का बजट? हलवा सेरेमनी से लेकर लॉक-इन पीरियड तक, जानें हर दिलचस्प जानकारी
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- PTI/Jagran/Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।