
Union Budget 2026 Benefits For Women: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज इतिहास रच दिया है, क्योंकि वह लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं। ऐसा करने वाली भारत की पहली वित्त मंत्री बन गई हैं। वह पी चिदंबरम और प्रणब मुखर्जी को पीछे छोड़ते हुए भारतीय इतिहास में दूसरे सबसे अधिक बजट पेश करने वाली मंत्री बन गई हैं, जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2019 से लगातार सभी नौ बजट पेश किए हैं।
सरकार का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करना, बचत, क्रेडिट सुविधाओं और सुरक्षा पर है। साथ ही ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्रों में उनके योगदान को बढ़ावा देंगे। आइए देखते हैं कि बजट 2026 में महिलाओं के लिए क्या रहा खास और क्या शुरू की गई योजनाएं-

देश के हर जिले में एक-एक गर्ल हॉस्टल स्थापित करने की घोषणा की गई है। पशु चिकित्सा महाविद्यालयों, अस्पतालों और जांच प्रयोगशालाओं के लिए ऋण से जुड़ी पूंजीगत सब्सिडी सहायता योजना का भी प्रस्ताव रखा।
इसे भी पढ़ें- Income Tax Budget 2026: टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानें अब कितनी आय पर देना होगा टैक्स?

महिलाओं के लिए SHE मार्ट्स का ऐलान किया है, जिसका अर्थ ग्रामीण महिलाएं आजीविका कमा सेकेंगी। SHE का मतलब सेल्फ हेल्प ग्रुप है। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं, कप्तान के तौर पर काम संभालेंगी। लखपति दीदी के बेस पर सरकार ने महिलाओं को क्रेडिट लिंक्ड मार्ट्स का जिम्मा सौंपने का प्रस्ताव दिया।
इसे भी पढ़ें- Union Budget 2026 LIVE Updates: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं, जानिए आपके लिए बजट में क्या है खास
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।