herzindagi
budget 2026

28 से 1 फरवरी तक का सफर, आखिर क्यों बदली गई बजट पेश करने की तारीख? जानें इसके पीछे का बड़ा कारण

यह लेख भारत में बजट पेश करने की तारीख और समय में हुए बदलावों पर प्रकाश डालता है। पहले बजट 28 फरवरी को शाम 5 बजे पेश होता था, जिसे 2017 में अरुण जेटली ने 1 फरवरी कर दिया ताकि घोषणाओं को लागू करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके। 1999 में यशवंत सिन्हा ने समय बदलकर सुबह 11 बजे किया। निर्मला सीतारमण 2026 में नौवीं बार बजट पेश करेंगी।
Editorial
Updated:- 2026-01-29, 15:55 IST

इस साल यानी 2026 में हमारी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण नवमी बार बजट पेश करने जा रही हैं। यह बजट हर बार की तरह 1 फरवरी 2026 को पेश होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहले यह तारीख 1 फरवरी नहीं थी। जी हां, बजट पहले 1 फरवरी को नहीं बल्कि 28 फरवरी को पेश होता था, लेकिन इस तारीख में बदलाव किया गया। वहीं पहले बजट 11 बजे पेश नहीं पेश होता था बल्कि इसका समय कुछ और था वो भी बदल दिया गया। आखिर इस तारीख को बदलने के पीछे क्या कारण था, इसके बारे में लोगों को शायद ही पता होगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आखिर क्यों बजट पेश करने की तारीख बदल दी गई। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

पहली बार कब बजट आया?

बता दें कि बजट सबसे पहली बार 26 नवंबर 1947 को पेश हुआ था। उस समय पहले वित्त मंत्री आरके शनमुखम चेट्टी थे। तब उन्होंने बजट संसद के सामने रखा था। इसके बाद समय के साथ बजट की तारीख और समय में कई बदलाव किए गए। हालांकि, पिछले कई सालों से 1 फरवरी को बजट आपके सामने आ रहा है पर पहले ऐसा नहीं था। 

1 - 2026-01-29T123209.274

पहले 28 फरवरी को आता था। बजट साल 2016 तक केंद्र सरकार फरवरी के आखिरी वीकेंड यानी 28 फरवरी को बजट पेश करती थी। बता दें कि साल 2017 में यह नियम बदल गया। अरुण जेटली ने बजट की तारीख को आगे बढ़कर 1 फरवरी कर दिया। इसके पीछे यदि कारण जाना चाहते हैं तो बता दें यह कारण था कि बजट में जितनी भी घोषणाएं की गई हैं, उन्हें लागू करने के लिए मंत्रालय विभागों को उचित समय मिल सके। पहले चूंकि बजट देर से आता था इसलिए कुछ घोषणाएं लागू नहीं हो पाती थी और लोगों को झूठे वादे लगते थे।

इसे भी पढ़ें - Digital Assets क्या है? कैसे हुई इसकी दुनिया में सुरक्षित और शानदार शुरुआत

 पहले समय भी अलग था। बता दें, बजट की तारीख ही नहीं समय भी अलग था। पहले बजट शाम 5:00 बजे पेश होता था। यह व्यवस्था ब्रिटिश दूर से चली आ रही थी ताकि भारत और ब्रिटेन के समय में ताल-मेल बैठ सके,

budget 2026 (8)

लेकिन 1999 में वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने परंपरा को बदला और बजट सुबह 11:00 बजे पेश करने की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें - ऑनलाइन ठगी पर लगेगी लगाम, UPI का नया अपडेट बताएगा कि पैसा किसे जा रहा है; जानें यहां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।