herzindagi
chandni chowk famous street market for wedding shopping suit saree and dupatta

Chandni Chowk Market Guide: चांदनी चौक की इन गलियों के बारे में पता है क्या आपको? वेडिंग शॉपिंग के लिए जा रही महिलाओं के काम आएगी यह जानकारी

दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट की इन अलग-अलग गलियों को अलग-अलग नाम से जाना जाता है। कोई गली केवल सूट के लिए जानी जाती है, तो किसी को लहंगे वाली गली के नाम से भी बुलाते हैं। अगर यह जानकारी आपको पता होगी, तो आप सस्ते में शादी की शॉपिंग करके आ सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-30, 14:13 IST

चांदनी चौक मार्केट में क्या कहां से खरीदना है, यह सवाल हर महिला के दिमाग में आता है। अगर आप अपनी शादी की शॉपिंग दिल्ली के चांदनी चौक मार्केट से कर रही हैं, तो आपको यहां की हर गलियों के बारे में पता होना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि हर गली में आपको अलग-अलग चीजें कम दाम में मिल जाएंगी। कई लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं होती, इसलिए वह शॉपिंग के दौरान परेशान हो जाते हैं। अगर उन्हें गलियों के बारे में नहीं पता है, तो आप महंगे दाम में भी चीजें खरीद लाती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चांदनी चौक मार्केट की उन गलियों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे, जहां अलग-अलग चीजें मिलती हैं। अगर आपको गलियां न मिले, तो आप वहां लोगों से मदद ले सकती हैं।

बालीमारान गली में क्या मिलता है?

अगर आप शादी के लिए चूते-चप्पल खरीदना चाहती हैं, तो चांदनी चौक की बालीमारान गली में जा सकती हैं। यहां आपको भर-भर के जूते-चप्पलों की दुकान मिल जाएंगी। होल सेल में भी यहां जूते-चप्पल बिकते हैं। आप यहां से 100 रुपये की सेल वाली सेंडल और चप्पल भी ले सकती हैं। इसी मार्केट में आपको चूड़ियों की दुकानें भी दिख जाएंगी। इन दुकानों की खासियत यह है कि आपको एक साथ हजारों तरह की वैरायटी देखने को मिलती है। इससे आपको अपनी पसंद की चीजें खरीदने में परेशानी नहीं होती।

Wedding shopping In chandani chowk

दरीबा कलां चांदनी चौक मार्केट में क्या मिलता है?

चांदनी चौक में जूलरी मार्केट सर्च कर रही हैं, तो यहां जा सकती हैं। दरीबा कलां मार्केट में आप सोने-चांदी के साथ-साथ वेडिंग की आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी खरीद सकती हैं। यहां आपको एक से एक डिजाइन देखने को मिल जाएंगे। इसलिए, आप अपनी वेडिंग ड्रेस के अनुसार खरीदारी कर सकती हैं। जो महिलाएं बहुत सारी वैराइटी एक ही जगह से सर्च कर रही हैं, उनके लिए यह बेस्ट है।

इसे भी पढ़ें- चांदनी चौक से करने जा रही हैं Wedding Shopping? इन टिप्स से जानें कैसे आप 50 हजार में खरीद लेंगी शादी का पूरा सामान

artificial wedding jewelry

खारी बावली

अगर आप शादी में गिफ्ट्स देने के लिए ड्राई फ्रूट्स और गिफ्ट लेना चाहती हैं, तो खारी बावली जा सकती हैं। चांदनी चौक में स्थित इस मार्केट में आपको कम बजट में ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे। अच्छी बात यह है कि आप इसे यहां से पैक भी करवा सकती हैं। सस्ते में खूबसूरत सजावट के साथ तरह-तरह के गिफ्ट पैक करवाएं और तोहफे में दें।

इसे भी पढ़ें- Shopping Tips: चांदनी चौक के इस बाजार से करें इन फैशन आइटम्स की खरीदारी, जानें कैसे पहुंचें

Chandni Chowk market

किनारी बाजार

चांदनी चौक में स्थित किनारी बाजार वाली गली, तो शादी की शॉपिंग करने वाली महिलाओं के लिए किसी सपने से कम नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस एक गली में आपको आपकी शादी के काम की कई चीजें मिल जाएंगी। यहां से आप साड़ियों, सूट और दुप्पटे के लिए लेस और लटकन खरीद सकती हैं। साड़ियां या सूट पैक करते समय अच्छे लगे, उसके लिए सस्ते बैग मिल जाएंगे। शादी में घर सजाना है या हल्दी-मेहंदी की डेकोरेशन करनी है, तो वो चीजें भी आपको मिल जाएंगी। शेरवानी पर पहनने के लिए माला और पगड़ी-मुकुट की शॉपिंग भी इस बाजा से कर सकती हैं। इसके साथ-साथ दुल्हनें कलीरे की शॉपिंग भी यहां से कर सकती हैं।  चांदनी चौक में थोक की दुकानें होती हैं, इसलिए सोच-समझकर शॉपिंग करना चाहिए।

Chandni Chowk market guide

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।