Wed Mar 18, 2026 | Updated 01:54 AM IST
herzindagi
kaju badam makhana dry fruits market in delhi ncr for navratri vrat

नवरात्रि में 9 दिनों के व्रत की है तैयारी? दिल्ली-NCR के इन मार्केट में काजू-बादाम और मखानों पर मिलेगी छूट

नवरात्रि के व्रत के दौरान खान-पान में खास सावधानी बरती जाती है, इसलिए लोग पहले से व्रत से जुड़ी खाने की चीजें खरीद लाते हैं। इसमें फल, साबूदाना,सेंधा नमक कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा और ड्राई फ्रूट्स जैसी जरूरी चीजें शामिल है। हालांकि, नवरात्रि के दौरान इन सभी चीजों के रेट भी बढ़ जाते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-17, 21:44 IST

नवरात्रि का पर्व भक्तों के लिए सबसे खास पर्व में से एक माना जाता है। 9 दिनों के इस पर्व की शुरुआत होने से पहले ही भक्त इसकी तैयारी में जुट जाते हैं। मंदिर सजाने से लेकर माता रानी को व्रत के दौरान क्या चढ़ाया जाएगा, इसकी भी तैयारी लोग पहले ही करते हैं। 9 दिनों का व्रत रखने वाले भक्त खाने-पीने की चीजें भी पहले ही खरीद लाते हैं, क्योंकि बार-बार मार्केट जाने का भी टाइम नहीं मिलता। नवरात्रि के इन नौ दिनों में सिर्फ खान-पान ही नहीं, बल्कि दिनचर्या भी बदल जाती है, क्योंकि आपको अपनी सेहत का भी खास ध्यान रखना पड़ता है। आप भी अगर नवरात्रि की शॉपिंग करने जा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली एनसीआर के ऐसे बाजारों के बारे में बताएंगे, जहां से आप व्रत का सामान खरीद सकती हैं।

चांदनी चौक की खारी बावली मार्केट

नवरात्रि के समय खारी बावली मार्केट में भी बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए, जाने से पहले समय का ध्यान रखें वरना आपका घंटों समय बाजार में बीत जाएगा। खाली बावली मार्केट में आपको काजू, बादाम, किशमिश और पिस्ता जैसी चीजें थोक में मिलती हैं, इसलिए आप सस्ते में ढेर सारा सामान खरीद सकती हैं। नवरात्रि में अगर आप आस-पास की दुकानों से थोड़ा-थोड़ा सामान खरीदेंगी, तो यह आपको बहुत ज्यादा महंगा पड़ेगा। इसलिए एक बार खाली बावली मार्केट जाएं और व्रत से जुड़े सभी सामान खरीद लें।
लोकेशन- चांदनी चौक

इसे भी पढ़ें- Quick Recipes Guide: बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट हैं ये क्विक रेसिपीज, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Best places to buy Navratri vrat items

गाजियाबाद का घंटाघर मार्केट

गाजियाबाद का घंटाघर मार्केट भी दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ड्राई-फ्रूट मार्केट है। यहां लोग शादी या किसी बड़े इवेंट के लिए एक साथ थोक में सामान खरीदकर लेकर जाते हैं। यह मार्केट भी भीड़भाड़ वाली है। यहां .बादाम, काजू, पिस्ता, मुनक्का से लेकर गिफ्ट पैक चीजें भी रिटेल और थोक के दाम में मिल जाती हैं। अगर आप गाजियाबाद के आस-पास रहते हैं और आपको चांदनी चौक मार्केट दूर लग रही है, तो आप यहां से ड्राई-फ्रूट खरीद सकती हैं।

Wholesale dry fruits Delhi

गुरुग्राम का सदर बाजार

गुरुग्राम में अगर आप कोई ऐसा बाजार खोज रही हैं, जहां सस्ते में आपको मखाने से लेकर काजू-बादाब तक व्रत की चीजें मिल जाएं, तो आप सदर बाजार जा सकती हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि इस बाजार में सामान खरीदने के लिए आपको बार्गेनिंग करनी होगी। थोड़ा सा सामान खरीदने में आपको फायदा नहीं मिलने वाला, लेकिन अगर आप ग्रुप के साथ शॉपिंग का प्लान बनाती हैं, तो दुकानदार आपको डिस्काउंट दे सकता है।

इसे भी पढ़ें- Nimbu Storage Tips: बार-बार सूख जाता है नींबू? स्टोर करते समय अपनाएं ये तरीके, कई हफ्ते तक रहेगा फ्रेश

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।