Mon Mar 2, 2026 | Updated 05:47 AM IST
herzindagi
recipes for kids tiffin

Quick Recipes Guide: बच्चों के टिफिन के लिए बेस्ट हैं ये क्विक रेसिपीज, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी

Tiffin Ideas: सुबह के समय भारतीय घरों में भागदौड़ देखने को म‍िलतीर है। बच्चों को स्कूल भेजना हो या खुद ऑफिस के ल‍िए निकलना हो, ऐसे में टिफिन में क्या रखें, सबसे बड़ा सवाल तो यही होता है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे ऑप्‍शंस बता रहे हैं जो झटपट बन भी जाते हैं और हेल्‍दी भी होते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-27, 11:11 IST

हमारे यहां भारतीय घरों में सुबह होते ही क‍िचन में काम शुरू हो जाता है। बच्‍चों का ट‍िफि‍न बनाना हो या पत‍ि के ल‍िए लंच पैक करना हो, सुबह के समय हड़गबड़ी मची रहती है। ऐसे में रोजाना रात के समय यही ख्‍याल आता है क‍ि सुबह ट‍िफ‍िन के ल‍िए क्‍या बनाऊं? ऐसे में जरूरी है क‍ि कुछ ऐसी चीजें बनाई जाएं, जो टेस्‍टी भी हों, पोषण से भरपूर हों और फटाफट बन भी जाएं।

आपकी इसी समस्‍या से छुटकारा द‍िलाने के ल‍िए हम आपको कुछ ऐसी ही रेस‍िपीज बता रहे हैं, जो फटाफट बन भी जाएंगी और बच्‍चों को भी खूब पसंद आएंगी। आइए जानते हैं-

recipes for kids tiffin (1)

पीनट बटर और बनाना सैंडविच

अगर आपके पास समय की कमी है ताे आप ब्राउन ब्रेड लें। उस पर पीनट बटर लगाएं और ऊपर से केले के पतले टुकड़े रख दें। इसे हल्का सा टोस्ट कर दें। ये जल्दी तैयार हो जाता है और इसमें प्रोटीन और फाइबर दोनों होते हैं। ये बच्चों को भी खूब पसंद आएंगे।

यह भी पढ़ें- Lunch Box Ideas: ओट्स से बनने वाली इन 5 डिशेज के साथ पैक करें पति और बच्चों का टिफिन, खाली होकर ही लौटेगा डिब्बा

रोस्‍टेड मखाना और मूंगफली

कुछ क्र‍िस्‍पी खाने का मन है तो मखाना और मूंगफली को बिना ज्यादा तेल के हल्का सा रोस्‍ट कर लें। फिर थोड़ा सा नमक, हल्दी और काली मिर्च मिलाकर ठंडा होने दें। ये रेडी-टू-ईट स्नैक है, जिसे डिब्बे में भरकर आसानी से भेजा जा सकता है।

उबले अंडे

अगर आपका बच्चा अंडा खाता है तो आप उसके ट‍िफ‍िन में उबले हुए अंडे पैक कर सकती हैं। इसे बनाने में ज्‍यादा समय भी नहीं लगता है और ये हेल्‍दी ऑप्शन भी है। इसे छीलकर आधा काट दें और हल्का नमक-मिर्च छिड़क कर ट‍िफि‍न में पैक कर दें। ये प्रोटीन से भरपूर होता है और लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

यह भी पढ़ें- शकरकंद से बनाएं हल्की मीठी और नरम पूड़ी, यहां जानें आसान रेसिपी

सूजी का उपमा

जल्दी बनने वाली डिश में सूजी का उपमा भी एक बेस्‍ट ऑप्‍शन है। इसमें आप मटर, गाजर, मूंगफली, बींस या श‍िमला म‍िर्च डाल सकती हैं। ये स्वादि‍ष्‍ट भी होता है और हेल्‍दी भी।

वेज चीज टोस्ट

ब्रेड पर बारीक कटी सब्जियां और थोड़ा पनीर या चीज डालकर भी आप इसे सेंक लें। बाहर से क्र‍िस्‍पी और अंदर से ये सॉफ्ट होता है। इससे प‍िज्‍जा वाला टेस्‍ट आता है जो बच्चों को बहुत पसंद भी आएगा।

यह भी पढ़ें- बोरिंग रोटी को कहें अलविदा! रंग-बिरंगी प्यूरी से बनाएं रेनबो पराठा, बच्चे टिफिन कर देंगे चट

पोहा

पोहा जल्दी बन वाला ड‍िश है। इसमें हल्दी, करी पत्ता, मटर, मूंगफली और गाजर डालकर बना लें। ये खाने में बहुत लाइट भी होता है और लोगों को पसंद भी आ जाता है।

recipes for kids tiffin (2)

अंडा या पनीर रोल

अगर आपके बच्‍चों को रोल पसंद है तो रोटी में उबला अंडा या कद्दूकस किया हुआ पनीर म‍िला दें। साथ में खीरा-टमाटर रखकर रोल बना दें।

यह भी पढ़ें- ऑफिस हो या स्कूल, अब नहीं ठंडा होगा टिफिन का खाना; बस ट्राई करें ये 6 आसान क‍िचन हैक्‍स

अगर आपके पास भी सुबह समय की कमी रहती है तो ये आसान रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।