
आलू-मटर की सब्जी के साथ अगर गरमा-गरम पूड़ी मिल जाए, तो मजा आ जाता है। सर्दियों के मौसम में गरमा-गरम पूड़ियां किसे पसंद नहीं होतीं है, लेकिन अगर आप साधारण पूड़ी से हटकर कुछ नया और पौष्टिक ट्राई करना चाहती हैं, तो शकरकंद की पूड़ी बना सकती हैं। इससे बनी पूड़ी न स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि बनाने में भी कम समय लगता है। इससे बनने वाली हल्की मीठी पूड़ी बेहद नरम और खुशबूदार होती है, जिसे बच्चे और बड़े सभी चाव से खाते हैं। इसे आप नाश्ते में, बच्चों के टिफिन में या सफर के दौरान ले जाने के लिए बना सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान विधि।


अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
शकरकंद पूड़ी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले शकरकंद को अच्छी तरह धोकर कुकर में उबालकर छिलका निकालें।
अब मैश किए हुए शकरकंद में गेहूं का आटा, एक चम्मच घी और सौंफ डालें।
आटा सेट होने के बाद, इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें।
अब हर लोई पर हल्का सा तेल लगाएं और पूड़ियां बेल लें।
इन्हें बहुत ज्यादा पतला न बेलें, क्योंकि शकरकंद की पूड़ियां थोड़ी सी मोटी ही अच्छी लगती हैं।
अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, जब तेल अच्छी तरह गरम हो जाए, तो फ्लेम को मीडियम कर दें।
फिर एक-एक करके पूड़ी डालें और कलछी से हल्का दबाते हुए फुलाएं।
जब पूड़ी दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो इसे निकाल लें।
इसे अब आप अचार या सब्जी के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।