herzindagi
Oats Recipes For Lunch Box

Lunch Box Ideas: ओट्स से बनने वाली इन 5 डिशेज के साथ पैक करें पति और बच्चों का टिफिन, खाली होकर ही लौटेगा डिब्बा

Oats Recipes For Lunch Box: अगर आप भी रोजाना बच्‍चों और प‍त‍ि के ट‍िफ‍िन में रोटी-सब्‍जी और पराठे रखती हैं, तो जाह‍िर सी बात है क‍ि कोई भी इसे खा-खाकर बोर हो जाएगा। ऐसे में आप ओट्स से कई तरह की टेस्‍टी ड‍िशेज ट्राई कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही ड‍िशेज के बारे में बता रहे हैं जो सभी को खूब पसंद आएगी।
Editorial
Updated:- 2026-02-02, 15:03 IST

Oats Recipes For Lunch Box: हमारे यहां लगभग सभी घरों में सबसे ज्‍यादा मह‍िलाओं की टेंशन यही होती है क‍ि सुबह नाश्‍ते में ऐसा क्‍या बनाया जाए जो सभी को पसंद आए। साथ ही पत‍ि और बच्‍चों के ट‍िफ‍िन में भी रखा जा सके। बच्‍चे हों या पति‍, वे अक्‍सर वही रोटी-सब्‍जी और पराठे ले जाकर बोर हो जाते हैं। कई बार तो ट‍िफ‍िन वापस ही लौट आता है। ऐसे में आप कुछ नया ट्राई कर सकती हैं।

जी हां, ओट्स एक ऐसी चीज है जो सेहत के ल‍िहाज से भी फायदेमंद है और आप इससे कई तरह की रेस‍िपीज भी बना सकती हैं। आज हम आपको बताएंगे क‍ि आप ओट्स से कौन-कौन सी ड‍िशेज बना सकती हैं? आइए जानते हैं-

क्‍याें हेल्‍दी ऑप्‍शन है ओट्स? (Why Oats Is Healthy)

आपको बता दें क‍ि ओट्स फाइबर से भरपूर होते हैं। इसे खाने से हमारा पेट लंबे समय तक भरा रहता है। ज‍िससे आप ओवरईट‍िंग से बच सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि ओट्स आसानी से डाइजेस्‍ट भी हो जाते हैं। इसमें प्रोटीन, आयरन और मैग्नीशियम जैसे कई जरूरी पोषक तत्व अच्‍छी मात्रा में पाए जाते हैं।

oats tikki

ओट्स टिक्की (Oats Tikki)

अगर बच्चों को कटलेट या टिक्की पसंद है, तो आप ओट्स की टिक्की बना सकती हैं। इसके लिए उबली और बारीक कटी हुई सब्जियां लें, जैसे आलू, गाजर, मटर या बीन्स। इसमें रोल्ड ओट्स मिला लें। अब नमक और हल्के मसाले डालकर टिक्की का शेप देकर तवे पर हल्का सा सेंक लें। ये टिक्की पराठे या ब्रेड के साथ टिफिन में रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- Aluminium Foil में आप भी लपेटती हैं रोटि‍यां? संभल जाइए! अब ये देसी जुगाड़ बचाएगा आपकी सेहत

ओट्स पराठा (Oats Paratha)

ओट्स पराठा भी टिफिन के लिए सबसे सही रहेगा। इसे बनाने के ल‍िए मल्टीग्रेन आटे में ओट्स को पीसकर मिला लें और सादा आटा गूंथ लें। इससे बने पराठे सॉफ्ट भी रहते हैं और हेल्दी भी होते हैं। आप इनके साथ दही या कोई सूखी सब्जी भी ट‍िफ‍िन में रख सकती हैं।

ओट्स उपमा (Oats Upma)

आप चाहें तो ओट्स उपमा भी बना सकती हैं। ये खाने में हल्‍के, टेस्‍टी और जल्दी बनने वाला ऑप्शन है। इसमें प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, बीन्स जैसी सब्जियां आप म‍िला सकती हैं। राई, कढ़ी पत्ता और मूंगफली का तड़का लगाने से इसका स्वाद दोगुना हो जाता है।

oats tikki (1)

ओट्स चीला (Oats Cheela)

ओट्स चीला भी एक बढ़ि‍या ऑप्‍शन है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लि‍ए ओट्स को पीसकर बेसन में मिला लें। इसके बाद इसमें प्याज, धनिया और हल्के मसाले डालकर घोल तैयार कर लें। अब तवे पर चीला सेंक लें। इसे हरी चटनी के साथ टिफिन में रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी पसंद है तीखा और चटपटा Veg Laphing? बनाते समय न करें ये गलत‍ियां, वरना ब‍िगड़ सकता है स्‍वाद

ओट्स इडली (Oats Idli)

अगर आपके बच्‍चों को इडली पसंद है तो आप ओट्स से इडली भी बना सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए रोस्‍टेड ओट्स को सूजी और दही के साथ मिलाकर बैटर तैयार कर लें। अब हल्का सा तड़का डालकर इडली को स्टीम करें। ये इडली सॉफ्ट होती हैं और आसानी से डाइजेस्‍ट भी हाे जाती हैं।

तो अगर आप भी कुछ हेल्‍दी और टेस्‍टी ऑप्‍शन देख रही हैं तो ये ड‍िशेज ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।