herzindagi
veg laphing cooking tips

क्या आपको भी पसंद है तीखा और चटपटा Veg Laphing? बनाते समय न करें ये गलत‍ियां, वरना ब‍िगड़ सकता है स्‍वाद

Veg Laphing Cooking Tips: लाफिंग दि‍खने में जितना अलग लगता है, बनाने में उतना मुश्किल नहीं है। हालांक‍ि, कई लोग वेज लाफ‍िंग (Veg Laphing cooking mistakes) बनाने में छोटी-छोटी गलत‍ियां कर बैठते हैं। इसके कारण लाफ‍िंग का स्‍वाद ब‍िगड़ जाता है। यहां हम आपको वो आम गलत‍ियां बता रहे हैं ज‍िससे आपको बचना चाह‍िए।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:27 IST

आज के समय में हर कोई स्‍ट्रीट फूड का शौकीन है। इसकी पॉपुलैर‍िटी इतनी ज्‍यादा बढ़ गई है कि लोग अब अपने घरों में भी ट्राई करने लगे हैं। मोमोज, नूडल्‍स, पापड़ी चाट, छोले-भटूरे से लेकर कई तरह की चीजें घरों में बनाई जाती हैं। इन्‍हीं में से एक वेज लाफ‍िंग (Veg Laphing) है। इन द‍िनों स्ट्रीट फूड के शौकीनों के बीच लाफिंग (Laphing) बहुत पॉपुलर है। खासतौर पर जो लोग तीखा, खट्टा और चटपटा खाना पसंद करते हैं, उन्हें तो ये डिश बहुत पसंद आती है।

आपको बता दें क‍ि लाफिंग एक तिब्बती स्ट्रीट फूड है, जो अब नॉर्थ ईस्ट इंडिया में भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये एक तरह से ठंडी डिश है, जिसकी नूडल्स जैसी लेयर्स बहुत सॉफ्ट होती हैं। अगर आप घर पर वेज लाफ‍िंग बनाती हैं तो कुछ गलत‍ियों को करने से बचना चाह‍िए। आइए जानते हैं-

veg laphing cooking tips (2)

लाफिंग की खास‍ियत क्या है?

लाफिंग की सबसे बड़ी खासियत उसकी स्लिपरी और सॉफ्ट लेयर और ऊपर से डाला गया स्‍पाइसी चिली सॉस है। इसे आमतौर पर मूंग दाल, आलू या गेहूं के स्टार्च से बनाकर तैयार क‍िया जाता है। अंदर ग्लूटेन से बनी सॉफ्ट फ‍िल‍िंग डाली जाती है, जिसे तीखी चटनी के साथ रोल किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Ramen, Laphing या Golgappe: जब जुबान पर चढ़ता है तेज मिर्च-मसाला, तब शरीर में क्या होता है? जानें इसके पीछे का साइंस

लाफिंग बनाते समय होने वाली आम गलतियां

  • लाफ‍िंग बनाते समय सबसे बड़ी गलती स्टार्च और ग्लूटेन को ठीक से अलग न करने की हाेती है। अगर आटे को पानी में अच्छी तरह से नहीं मसला जाएगा तो स्टार्च और ग्लूटेन अलग नहीं होंगे। इससे लाफिंग की लेयर न तो सॉफ्ट बनेगी और न ही फिसलेगी। इससे बचने के ल‍िए आटे को पानी में तब तक मसलें जब तक पानी दूध जैसा न हो जाए।
  • बहुत लोग जल्दी में स्टार्च को तुरंत इस्तेमाल कर लेते हैं। इससे लेयर टूट सकती है। कई बार तो ये चिपचिपी भी हो जाती है स्टार्च वाले पानी को कम से कम दो घंटे के ल‍िए या रात भर के ल‍िए छोड़ दें।
  • लाफिंग की लेयर बहुत ज्यादा या बहुत कम स्टीम हो जाए, तो दिक्कत हो जाती है। कम स्टीम होने पर लेयर कच्ची रहेगी और ज्‍यादा स्‍टीम होने पर लेयर हार्ड हो जाएगी। चार से पांच म‍िनट का समय स्टीमिंग के ल‍िए काफी होती है।
  • अगर ग्लूटेन को पानी में अच्छी तरह नहीं साफ क‍िया गया, तो उसमें आटे की गंध रह जाती है। इससे फ‍िल‍िंग बेस्वाद लगता है। इससे बचने के ल‍िए आप ग्लूटेन को तब तक धुलें जब तक पानी साफ न हो जाए।
  • लाफिंग का असली स्वाद उसकी स्‍पाइसी चिली पेस्ट से ही आता है। कई बार लोग इसमें ठंडा ऑयल डाल देते हैं। इससे चिली पेस्ट का रंग और खुशबू दोनों ही सही से नहीं आता है। तेल को अच्छी तरह गर्म करें और धीरे-धीरे मसाले में डालते हुए चलाते रहें तभी असली स्‍वाद आएगा।
  • ज्यादा सॉस डालने से भी लाफिंग का स्वाद खराब हाे जाता है। ध्यान रखें क‍ि नमक, सोया सॉस और विनेगर हमेशा कम मात्रा में ही डालें। इससे तीखापन बैलेंस्‍ड रहेगा।

यह भी पढ़ें- क्या आप भी हैं Tea Lover? सर्दियों में जरूर लें इन 5 तरह के शाही चाय की चुस्‍की, मेहमान भी पूछेंगे रेस‍िपी

 

veg laphing cooking tips (3)

परफेक्ट लाफिंग बनाने के लिए आसान टिप्स

  • स्टार्च और ग्लूटेन को आराम से अलग करें
  • स्टीमिंग प्लेट को हल्का सा ग्रीस जरूर करें
  • लाफिंग को ठंडा ही सर्व करें

यह भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में तैयार करें तिब्बती फूड लाफिंग, स्वाद ऐसा हमेशा रहेगा याद

तो अगर आप भी लाफ‍िंग का असली स्‍वाद लेना चाहती हैं तो इन गलत‍ियों को करने से बचना चाह‍िए। तभी घर पर बनी लाफिंग भी बिल्कुल स्ट्रीट स्टाइल जैसी स्वादिष्ट बन सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।