herzindagi
image

Veg Momo Paratha Recipe: चाय के साथ बनाएं वेज मोमो पराठा, पढ़ें रेसिपी

How to make Veg Momo Paratha: चाय का समय हो और कुछ चटपटा खाने का मन करे, तो वेज मोमो पराठा एक शानदार विकल्प है। यह रेसिपी मोमोज का तीखा और पराठे के कुरकुरेपन का एक बेहतरीन टेस्ट है। इसे बनाना बेहद आसान है। नीचे देखें रेसिपी-
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 11:33 IST

चाय का वक्त हो और कुछ तीखा, चटपटा और नया खाने को मिल जाए, तो दिन बन जाता है। अक्सर हम शाम की चाय के साथ बिस्किट या समोसे खाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो वेज मोमो पराठा अच्छा ऑप्शन है। यह डिश मोमोज के स्वाद और भारतीय पराठे की कुरकुरी बनावट का एक अनोखा संगम है। इसमें मोमोज वाली पत्ता गोभी और गाजर की स्टफिंग भरी जाती है, जो इसे अंदर से जूसी और बाहर से क्रिस्पी बनाती है। यह बच्चों और बड़ों दोनों को खूब पसंद आता है।

वेज मोमो पराठा बनाने की रेसिपी (Veg Momo Paratha Recipe)

Veg Momo Paratha Recipe

  • सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक और तेल मिलाकर इसे नरम गूंथ लें।
  • अब इसे 10 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
  • इसके बाद एक पैन में थोड़ा तेल गर्म कर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर और प्याज डालकर तेज आंच पर 2 मिनट भूनें।
  • फिर काली मिर्च, नमक और सोया सॉस मिलाएं। फिर गैस बंद कर दें।
  • आटे की लोई लेकर उसे छोटा बेल कर बीच में स्टाफिंग को डालकर फैलाएं।
  • अब चारों तरफ से बंद करके पोटली जैसा बना लें।
  • इसके बाद सूखे आटे को लगाकर हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेल लें।
  • गर्म तवे पर पराठा डालें। दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर सेकें।

How to make Veg Momo Paratha at home

इसे भी पढ़ें- Pav Bhaji Paratha: नाश्ते में बनाएं पाव भाजी पराठा, नोट करें रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Shutterstock

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

वेज मोमो पराठा रेसिपी Recipe Card

वेज मोमो पराठा बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Breakfast
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • चम्मच तेल-1 बड़ा
  • जीरा-1 छोटा चम्मच
  • कटा हुआ अदरक-1 बड़ा चम्मच
  • कटी हुई हरी मिर्च- 1 बड़ा चम्मच
  • गाजर-½ कप कद्दूकस की हुई
  • हरे मटर-½ कप उबले और मसले हुए
  • फूलगोभी- ½ कप कद्दूकस की हुई
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर-1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला-एक चुटकी
  • आलू-¼ कप उबले और मसले हुए
  • आटे का आटा
  • तेल- पकाने के लिए
  • मक्खन-साथ में परोसने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आटे में थोड़ा नमक और तेल मिलाकर इसे नरम गूंथ लें।

  2. Step 2:

    पैन में थोड़ा तेल गर्म कर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, पत्ता गोभी, गाजर और प्याज डालकर तेज आंच पर 2 मिनट भूनें।

  3. Step 3:

    फिर काली मिर्च, नमक और सोया सॉस मिलाएं। फिर गैस बंद कर दें।

  4. Step 4:

    आटे की लोई लेकर उसे छोटा बेल कर बीच में स्टाफिंग को डालकर फैलाएं।

  5. Step 5:

    अब चारों तरफ से बंद करके पोटली जैसा बना लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद सूखे आटे को लगाकर हल्के हाथों से पराठे के आकार में बेल लें।

  7. Step 7:

    गर्म तवे पर पराठा डालें। दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर सेकें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।