
Moong Dal Popcorn Banane ki Asan Recipe: अक्सर हम शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा ढूंढते हैं। अब ऐसे में अमूमन लोग समय होने पर घर पर नमकपारे, बिस्किट या फिर पापड़ भूनकर रखते हैं। वहीं कुछ लोग बाजार से नमकीन और जीरा बिस्कुट खरीद कर लाते हैं। अगर आप नाश्ते में कुछ अलग खाना चाहती हैं, तो ऐसे में मूंग दाल के ये छोटे-छोटे कुरकुरे पॉपकॉर्न एक परफेक्ट विकल्प साबित होते हैं। यह डिश पकौड़ों का एक मॉर्डन रूप है, जो दिखने में जितने लजीज होते हैं, खाने में उतने ही मजेदार। प्रोटीन से भरपूर पीली मूंग दाल से बने ये पॉपकॉर्न बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं। इन्हें बनाना बहुत आसान है और इसके लिए आपको रसोई के बेसिक सामान की ही जरूरत होती है। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी-


इसे भी पढ़ें- वीकेंड पर शाम के नाश्ते में बनाएं कानपुर की वायरल पकौड़ी, पढ़ें रेसिपी
नाश्ते से जुड़ी ऐसी रेसिपी जानने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
मूंग दाल पॉपकॉर्न बनाने की रेसिपी
मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और इसे पर्याप्त पानी में 6-8 घंटे या रात भर के लिए भिगो दें।
भीगी हुई दाल का सारा पानी निकाल दें और पेपर टॉवल पर फैलाकर 30-40 मिनट तक सूखने दें।
अब एक एक भारी तले के पैन या कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम करें।
गरम तेल में थोड़ी सी भीगी हुई दाल डालें और तुरंत पैन को ढक्कन से ढक दें।
कुछ ही देर में दाल पॉपकॉर्न की तरह फूलने लगेगी। समान रूप से पकने के लिए पैन को धीरे से हिलाएं।
जब चटकने की आवाज धीमी हो जाए, तो फ्लेम को बंद कर दें।
दाल गरम रहते ही उस पर नमक और मसाले छिड़कें, जिससे सब कुछ अच्छी तरह मिला सके।
आप इसे एयरटाइट कंटेनर में एक दिन तक स्टोर करके रख सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।