herzindagi
Weekend Special Breakfast Ideas

वीकेंड पर शाम के नाश्ते में बनाएं कानपुर की वायरल पकौड़ी, पढ़ें रेसिपी

Weekend Special Pakora Recipe: वीकेंड एक ऐसा दिन होता है जब सभी की छुट्टी होती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं नाश्ते में कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो सभी को पसंद आए। अगर आप भी इस दिन कोई नई डिश ट्राई करना चाहती हैं, तो कानपुर की यह वायरल पकौड़ी रेसिपी बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-17, 08:36 IST

How to Make Aloo Poha Pakora: अक्सर महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में रहती हैं कि नाश्ते में क्या बनाया जाए? कई बार तो यह सोचने में ही घंटों निकल जाते हैं। अंत में जब कुछ समझ नहीं आता, तो पास्ता, पराठा या पोहा बनाकर काम चला लिया जाता है। लेकिन जब बात वीकेंड की आती है, तो मन कुछ नया और अलग बनाने का करता है। अगर इस वीकेंड आपका मन भी कुछ बेहद चटपटा और कुरकुरा खाने का है, तो आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही 'कानपुर की खास पकौड़ी' ट्राई कर सकती हैं। इस पकौड़ी का स्वाद और इसे बनाने का तरीका, दोनों ही सामान्य पकौड़ी से काफी अलग और मजेदार हैं।

आलू-पोहा पकौड़ी रेसिपी

  • पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबालें।
  • अगर आलू पहले से उबले हुए हैं, तो उन्हें छीलकर मैश कर लें।
  • अब इसमें उबली हुई मटर और 1 कप पोहा डालकर मिलाएं।
  • इस मिश्रण में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च, चाट मसाला, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, जिससे कोई गांठ न रहे।
  • दूसरी तरफ एक कटोरे में आधी कटोरी बेसन लेकर उसमें हल्का, अजवाइन और पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
  • अब तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल आकार के बॉल्स बनाकर एक थाली में रख लें।
  • फिर मीडियम आंच पर कड़ाही में तेल डालकर गरम करें।
  • इसके बाद तैयार बॉल को बेसन के पेस्ट में डुबोकर गरम तेल में डालें।
  • गैस को धीमा करके गोल्डन ब्राउन होने तक पकौड़े को तलें।
  • आखिर में पकौड़े को निकालकर टिशू में रखें।
  • तेल सोख लेने के बाद लाल, हरी चटनी और चाय के साथ सर्व करें।

aloo poha pakori recipe

इसे भी पढ़ें- गरमा-गरम पकौड़े खाने का कर रहा है मन, तो लौकी से बनाएं यह क्रिस्पी नाश्ता; स्वाद ऐसा कि दिल हो जाएगा खुश

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Gemini


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

आलू-पोहा पकौड़ी रेसिपी Recipe Card

आलू-पोहा पकौड़ी बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Snacks
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • उबले आलू- 3-4
  • उबले हुए मटर- आधा कप
  • पोहा- 1 कप
  • हरी मिर्च-2-3 बारीक कटी हुई
  • बारीक कटा हरा धनिया-आधा कप
  • आधा चम्मच लाल मिर्च
  • आधा चम्मच चाट मसाला
  • आधा चम्मच जीरा पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • बेसन
  • रिफाइंड या सरसों का तेल

Step

    Disclaimer

    हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।