herzindagi
Bread Aloo Toast

ब्रेकफास्ट में बनाएं ब्रेड आलू टोस्ट, नोट करें रेसिपी

Homemade Bread Toast Recipe: भागदौड़ भरी जिंदगी में बारी जब सुबह नाश्ता बनाने की आती है, तो अक्सर हम ऐसा नाश्ता ढूंढते हैं जो जल्दी बन जाए, पेट भी भरे और स्वाद में भी लाजवाब हो। अब ऐसे में ब्रेड आलू टोस्ट एक परफेक्ट नाश्ता है। नीचे देखें इसे बनाने की रेसिपी
Editorial
Updated:- 2026-01-24, 08:31 IST

Bread Aloo Toast Recipe: सुबह उठने के बाद दिमाग में जो पहली बात आती है, वह है कि आज नाश्ते में क्या बनाए जाए। खासतौर पर अगर घर में छोटे बच्चे हो। अब ऐसे में अक्सर महिलाएं ऐसा नाश्ता बनाने की कोशिश करती है जो चटपटा होने के साथ ही बच्चों का भी मन जीत ले। अगर आप भी नाश्ते के लिए कुछ ऐसा सोच रही है, तो ब्रेड आलू टोस्ट एक बार जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद बड़ों को भी चाय के साथ एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट साबित होगा। अगर आप वही बोरिंग सैंडविच खाकर थक गए हैं, तो यह रेसिपी आपके ब्रेकफास्ट में स्वाद का तड़का लगा देगी। नीचे पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी

ब्रेड आलू टोस्ट रेसिपी

ब्रेड आलू टोस्ट रेसिपी

  • सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें।
  • अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
  • इसके बाद ब्रेड की एक तरफ हरी चटनी या केचप लगाएं। फिर इस पर आलू के मिश्रण को एक ब्रेड पर बराबर फैलाएं।
  • इसके बाद तवे पर थोड़ा सा मक्खन या घी लगाकर गर्म करें।
  • अब आलू वाली साइड को नीचे की तरफ रखकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेकें।
  • इसके बाद दूसरी तरफ से भी ब्रेड को क्रिस्पी होने तक सेक लें।

ब्रेड आलू टोस्ट बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

How to make aloo toast at home

  • आलू को उबालने के बाद उन्हें पूरी तरह ठंडा होने दें।
  • लो फ्लेम पर टोस्ट को सेकें।
  • कुरकुरापन बढ़ाने के लिए मक्खन या देसी घी का इस्तेमाल करें।
  • आलू में प्याज डाल रही हैं, तो उसे बारीक कटें।
  • टमाटर डाल रही हैं, तो उस के बीज निकाल दें।

इसे भी पढ़ें- Lauki Sandwich Recipe in Hindi: सर्दियों में ब्रेकफास्ट के लिए बनाएं टेस्टी और हेल्दी लौकी का सैंडविच, जानें रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik, gemini

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

ब्रेड आलू टोस्ट रेसिपी Recipe Card

ब्रेड आलू टोस्ट बनाने की रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 20 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 10 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Breakfast
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • ब्रेड स्लाइस- 4-6
  • उबले हुए आलू- 3 मध्यम
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया आधा कप
  • मसाले
  • नमक
  • लाल मिर्च
  • हल्दी
  • गरम मसाला
  • तेल या मक्खन

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए आलू लें।

  2. Step 2:

    अब इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

  3. Step 3:

    इसके बाद ब्रेड की एक तरफ हरी चटनी या केचप लगाएं।

  4. Step 4:

    फिर इस पर आलू के मिश्रण को एक ब्रेड पर बराबर फैलाएं।

  5. Step 5:

    इसके बाद तवे पर थोड़ा सा मक्खन या घी लगाकर गर्म करें।

  6. Step 6:

    अब आलू वाली साइड को नीचे की तरफ रखकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सेकें।

  7. Step 7:

    इसके बाद दूसरी तरफ से भी ब्रेड को क्रिस्पी होने तक सेक लें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।