
त्योहारों पर अक्सर लोग मीठा खा-खाकर बोर हो जाते हैं। ऐसे में वह कुछ ऐसा खाना चाहते हैं, जो टेस्टी भी हो और क्रिस्पी भी। क्रिस्पी और चटपटे नाश्ते की खुशबू त्योहार को और भी ज्यादा खास बना देती है। केवल बच्चे ही नहीं बल्कि बड़ों को भी ऐसा नाश्ता खाने को मिल जाए, तो उन्हें त्योहार का दिन और भी मजेदार लगने लगता है। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि गरमा-गरम कचौरी, समोसा या मठरी जैसी चीजें प्लेट में आते ही सबके चेहरे खिल जाते हैं। हालांकि, इन चीजों को बनाने में समय ज्यादा लगता है। यही कारण है कि महिलाएं होली पर नाश्ते में बनाने के लिए ऐसी रेसिपी सर्च कर रही हैं, जिसे बनाना भी आसान हो और इसे बनाने के लिए महंगी चीजों की जरूरत भी न पड़े। आज के इस आर्टिकल में हम आपको होली पर बनाने के लिए कुछ टेस्टी रेसिपी के बारे में बताएंगे। इसे पढ़कर आप आइडिया ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- होली की सुबह नाश्ते में बनाएं ब्रेड-सूजी के ये चटपटे स्नैक्स, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी क्या है?
होली पर समोसा बाहर से खरीदने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि आप ब्रेड से ही समोसा तैयार कर सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि आप मैदे की जगह ब्रेड का यूज करेंगी, इसलिए यह और भी ज्यादा बेस्ट है। इसके लिए आपको पहले आलू का मसाला तैयार करना है। इसके बाद आप ब्रेड को पीसकर पेस्ट तैयार करें और थोड़ा सा आटा मिलाकर इसे गूंथ लें। अब इसे समोसे का शेप देकर इसमें आलू का मसाला भरें और तल लें।

इस बार अगर होली पर कुछ अलग बनाना है, तो आप आलू स्टफ्ड ब्रेड पिज्जा भी तैयार कर सकती हैं। इसे आप पैन में या कढ़ाई में तैयार करें। ध्यान रखें कि इसमें आपको समय ज्यादा लग सकता है, लेकिन हेल्दी भी होगा और बच्चों को भी पसंद आएगा। आलू के ऊपर आप चीज भी डाल सकती हैं। ब्रेड पर पहले आलू का मसाला लगाएं, इसके बाद ऊपर प्याज, शिमला मिर्च और चीज डालें। अवन या ढककर तवे पर 5-7 मिनट पकाएं।
इसे भी पढ़ें- Gujiya Recipe for Holi 2026: मावा गुजिया नहीं, इस होली ट्राई करें ये 5 नए फ्लेवर; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी

इसके अलावा आप ब्रेड ढोकला स्टाइल स्नैक, आलू ब्रेड टिक्की सैंडविच, कटलेट और ब्रेड पकोड़ा भी तैयार कर सकती हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।