Wed Mar 4, 2026 | Updated 04:50 AM IST
herzindagi
Leftover potato peels recipes

Leftover Potato Peel Recipe: चिप्स-पापड़ बनाते समय बचे आलू के छिलके से बनाएं ये 3 चटपटी रेसिपीज

Leftover Potato Peels Recipes: आलू के छिलकों से आप कुरकुरा और टेस्टी नाश्ता बना सकती हैं। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह स्वाद में इतनी लाजवाब होती है कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। नीचे पढ़ें रेसिपी।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 18:24 IST

Potato Peel Snacks Recipe: होली का मौसम आते ही हर एक घर में चिप्स और पापड़ बनाए जाते हैं। इसके लिए ढेर सारे आलू छिले जाते हैं और इसके बाद उन्हें उठाकर कचरे के ढेर में डाल देते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आलू के इन छिलकों में ही सबसे ज्यादा फाइबर और विटामिन होते हैं?

अगर इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो इनसे बेहद कुरकुरे और चटपटे स्नैक्स तैयार किए जा सकते हैं। पापड़ बनाने की मेहनत के बाद जब कुछ झटपट और तीखा खाने का मन करे, तो आलू के छिलके आपकी क्रेविंग को खत्म करने का बेहतरीन तरीका है।

अगर आप भी आलू के छिलकों को बेकार समझती हैं, तो इन्हें फेंकने के बजाय इनसे ये 3 लाजवाब रेसिपीज जरूर ट्राई करें। नीचे पढ़ें रेसिपी

आलू के छिलकों को कैसे साफ करें?

आलू के छिलके से रेसिपी बनाने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी उसकी सफाई है। छीलने के बाद छिलकों को नमक के पानी में भिगोकर साफ करें और सूती कपड़े पर सुखा लें।

आलू के छिलके की चटपटी चटनी (How To Make Spicy Chutney From Potato Peels)

How To Make Spicy Chutney From Potato Peels

  • चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आलू के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
  • अब एक कड़ाही में थोड़ा सरसों का तेल गरम करें और छिलकों को सुनहरा होने तक भूनकर निकाल लें।
  • अब उसी तेल में लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च को भी हल्का भूनें।
  • अब भुने हुए छिलके, लहसुन मिर्च, स्वादानुसार नमक और नींबू का रस मिक्सी में डालें।
  • जरूरत पड़ने पर 1-2 चम्मच पानी मिलाकर इसे दरदरा पीस लें।
  • आखिर में ऊपर से थोड़ा कच्चा सरसों का तेल मिलाएं।

इसे भी पढ़ें- Holi Special: जब घर पर नाश्ते में बनाएंगी ब्रेड-आलू की ये कुरकुरी रेसिपीज, तो मेहमान भी भूल जाएंगे समोसा और कटलेट

आलू के छिलके से बनाएं मसालेदार सब्जी (How To Make Spicy Sabji From Potato Peel)

How To Make Spicy Sabji From Potato Peel

  • आलू के छिलकों से आप सब्जी भी बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए एक कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें।
  • अब उसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और बारीक कटा लहसुन डालें।
  • तड़का भुन जाने पर इसमें धुले हुए आलू के छिलके और स्वादानुसार नमक, हल्दी, धनिया पाउडर व लाल मिर्च मिलाएं।
  • सब्जी को ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक पकाएं। आखिर में थोड़ा सा अमचूर पाउडर और गरम मसाला छिड़कें।

आलू के छिलके से बनाएं स्नैक (How To Make Snack From Potato Peels)

How To Make Snack From Potato Peels

  • आलू के छिलकों से बना स्नैक न केवल कुरकुरा बल्कि इसे बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए एक बाउल में छिलके लें और उनमें थोड़ा चावल का आटा लें।
  • अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला और हल्का नमक मिलाएं।
  • इसके बाद कड़ाही में तेल गरम करें और इन मसालों से लिपटे छिलकों को क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
  • इसके बाद ऊपर से थोड़ा काला नमक और नींबू का रस छिड़कें।

इसे भी पढ़ें- 30 Minute Holi Recipes: इस बार होली पर गुजिया बनाने का नहीं है समय? ट्राई करें ये झटपट बनने वाली मीठी रेसिपीज

नाश्ते में आप आलू के छिलके से रेसिपी बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।