
How To Store Lemon Juice For Summer: हमारे यहां भारत में कई तरह की चीजें खाई जाती हैं। माैसम के हिसाब से बाजारों में कई तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं। सर्दी और गर्मी, दोनों मौसम में अलग-अलग तरह की सब्जियां मिलती हैं। उन्हीं में से एक नींबू भी हैं। सर्दियाें में तो नींबू का इस्तेमाल खूब किया जाता है। लोग सलाद में नींबू लेते हैं, तो कुछ नींबू पानी या शरबत पीते हैं। कुछ लोग तो नींबू का आचार भी बनाते हैं।
ऐसे में अब गर्मी आने वाली है। इस मौसम में नींबू महंगे हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप गर्मियों में भी नींबू का मजा लेना चाहती हैं तो आप इसका रस स्टोर कर सकती हैं। हम आपको खास ट्रिक बताने जा रहे हैं जिससे महीनों तक लेमन जूस की फ्रेशनेस बनी रहेगी। आइए जानते हैं-
-1771321042816.jpg)
अगर आप लंबे समय के लिए नींबू के रस को फ्रेश बनाए रखना चाहती हैं तो फ्रीजर सबसे अच्छा तरीका है। सबसे पहले आप नींबू का ताजा रस निकालकर छान लें। अब इसे आइस ट्रे में डाल दें। इसके बाद ट्रे को फ्रीजर में रख दें। जब क्यूब्स जम जाएं, तो इन्हें निकालकर जिप-लॉक बैग या एयरटाइट डिब्बे में रख लें। अब आपको जब जरूरत हो, एक या दो क्यूब निकालें और डायरेक्ट इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे टेस्ट और फ्रेशनेस बनी रहती है।
यह भी पढ़ें- हफ्तों तक फ्रेश रहेगा आधा कटा हुआ नींबू, इन 5 तरीकों से करें स्टोर; नहीं बर्बाद होगा एक भी पैसा
अगर आपको नींबू का रस कुछ ही दिनों के लिए रखना है, तो आप सबसे पहले ताजे नींबू का रस निकाल लें। इसके बाद छलनी से छान लें ताकि बीज और गूदा अलग हो जाएं। अब कांच की साफ और सूखी बोतल या डिब्बे में इसे भर लें। इसका ढक्कन अच्छे से बंद करें और फ्रिज में रख दें। ध्यान रखें कि इसे निकालने के लिए हर बार साफ और सूखा चम्मच ही इस्तेमाल करें। इस तरह से स्टोर करने पर नींबू का रस 4 से 5 दिनों तक फ्रेश रहेगा।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: क्या बिना पानी के भी उबल सकते हैं आलू? आज ही आजमाएं ये सीक्रेट ट्रिक
-1771321052379.jpg)
यह भी पढ़ें- पानी या फ्रिज में नहीं बल्कि नींबू को लंबे समय तक ताजा रखने का ये है सबसे अच्छा तरीका, जानें यहां
तो अगर आप भी नींबू के रस को महीनाें तक स्टोर करना चाहती हैं तो ये ट्रिक अपना सकती हैं। इससे कई दिनों या महीनों तक नींबू के रस की ताजगी बनी रह सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।