-1773831001183.webp)
गर्मियों में ज्यादातर घरो में नींबू की शिकंजी बनाई जाती है, लेकिन नींबू का रस निकालना कभी-कभी एक थकाऊ काम बन जाता है, खासकर तब जब नींबू पत्थर जैसा सख्त हो या आपके पास उसे काटने के लिए चाकू मौजूद न हो। अक्सर हम आधा रस निचोड़कर ही खुश हो जाते हैं, जिससे काफी बर्बादी होती है, लेकिन कुछ आसान और स्मार्ट घरेलू नुस्खों (Kitchen Hacks) की मदद से आप बिना चाकू के भी नींबू की आखिरी बूंद तक निचोड़ सकती हैं। ऐसे में इन ट्रिक्स के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिना किसी झंझट के नींबू का रस निकालने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे...'हीट और रोल' टेक्निक
जूस निकालने से पहले नींबू को तैयार करना जरूरी है ताकि वह ज्यादा से ज्यादा रस छोड़ सके। ऐसे में सबसे पहले एक बर्तन में थोड़ा पानी हल्का गर्म करें और उसमें नींबू को 1-2 मिनट के लिए छोड़ दें। यदि आप पानी का उपयोग नहीं करना चाहते, तो नींबू को गैस की मंद आंच पर चिमटे की मदद से बस 10-15 सेकंड के लिए घुमाएं। गर्माहट से नींबू के अंदर के सख्त रेशे ढीले पड़ जाते हैं।

अब इस गुनगुने नींबू को किचन स्लैब पर रखें। अब आप अपनी हथेली के निचले हिस्से से नींबू पर थोड़ा- थोड़ा दबाव डालते हुए इसे आगे-पीछे रोल करती रहें। ऐसा करने से आप महसूस करेंगी कि नींबू अब काफी नरम और रसीला हो गया है।
अगर आपके पास चाकू नहीं है या आप पूरा नींबू काटकर बर्बाद नहीं करना चाहते, तो यह तरीका सबसे बेस्ट है। एक साफ टूथपिक (Toothpick), बुनाई वाली सलाई या कोई भी नुकीली चीज लें। अब आप नींबू के ऊपरी हिस्से पर इस नुकीली चीज से एक गहरा छेद करें।
इसे भी पढ़ें - गर्मियों में पत्थर जैसी सख्त हो गई है मटर? चीनी का ये जादुई उपाय मिनटों में बना देगा मक्खन जैसा नरम
अब नींबू को अपने हाथों से जोर से दबाएं। सारा रस उस छोटे से छेद से एक धार बनकर बाहर निकलने लगेगा। बता दें कि इस तरीके से रस में बीज नहीं गिरते हैं और आप जितना चाहेंगी उतना रस निकालकर बाकी नींबू को बाद के लिए फ्रिज में रख सकते हैं, जिससे फिर इसका इस्तेमाल किया जा सके।

यदि नींबू आधा कटा हुआ है और आप चाहते हैं कि एक भी बूंद बर्बाद न हो, तो रसोई में मौजूद कांटा (Fork) जादुई काम करता है। जी हां, आप सबसे पहले नींबू के कटे हुए हिस्से के बीचों-बीच कांटा डालें।
अब एक हाथ से नींबू को निचोड़ें और दूसरे हाथ से कांटे को अंदर ही अंदर चारों तरफ घुमाएं। बता दें कि ऐसा करने से कांटे के नुकीले सिरे नींबू के उन छोटे-छोटे हिस्सों को भी तोड़ देते हैं, जहां रस रह जाता है।
इसे भी पढ़ें - केमिकल वाले स्प्रे से पाएं छुटकारा, नींबू के छिलकों से घर को दें लेमन की फ्रेश खुशबू; बनाने का तरीका है बेहद आसान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।