
शायद ही कोई ऐसा होगा, जिसे भिंडी खाना पसंद ना हो। बता दें, भिंडी सभी की फेवरेट होती है। ऐसे में जब सभी की फरमाइश हमारे पास आती है कि भिंडी खाएंगे तो, जहन में सबसे पहला सवाल यह आता है कि आखिर भिंडी को काटने की झंझट फिर से झेलनी पड़ेगी, लेकिन अगर हम आपसे कहें कि अब बिना चाकू और चॉपिंग बोर्ड के मिनटों में भिंडी काट सकती हैं तो... जी हां, ऐसे में इस यूनिक ट्रिक के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिना चाकू और चॉपिंग बोर्ड के मिनटों में भिंडी कैसे काटें। पढ़ते हैं आगे...
आप कैंची के इस्तेमाल से भिंडी को काट सकती हैं। ऐसे में सबसे पहले आप भिंडी को अच्छी तरीके से धोएं और सुखाएं। अब चार से पांच भिंडी के गुच्छे को अपने हाथों में लें और अब दूसरे हाथ में कैंची लें और एक साथ उन सभी के ऊपरी सिरे को काट दें।

इसके बाद सीधे कड़ाही में ऊपर ही कैंची चलाते हुए उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटते जाएं। इससे आपको चॉपिंग बोर्ड बार-बार साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपकी उंगलियों पर चाकू लगने का डर भी खत्म हो जाता है। साथ ही एक साथ कई भिंडियां काटने से आपका समय 70% तक बच सकता है।
बता दें कि आप रबर बैंड और मटर के इस्तेमाल से भी भिंडी को काट सकती हैं। ऐसे में आप 10 से 15 भिंडी को एक साथ लें और उनके बीच में एक रबर बैंड लगा दें। इससे भिंडी इधर-उधर नहीं भागेगी। अब एक बंडल बन जाएगा। आप एक तेज धार वाले कटर या बड़े स्लाइसर की मदद से एक बार में पूरे बंडल को काट दें।
इसे भी पढ़ें - घंटों की मेहनत होगी खत्म, बिना कद्दूकस किए बनाएं ढाबा स्टाइल मूली के पराठे; हर कोई पूछेगा रेसिपी
नोट - भिंडी काटते समय अगर कैंची या ब्लेड पर थोड़ा सा नींबू का रस लगा लिया जाए तो भिंडी की स्टिकइनेस उस पर नहीं चिपकती और काटने की प्रक्रिया और सरल हो जाती है।

बता दें किचन के काम में सही ट्रिक का इस्तेमाल किया जाए तो खाना बनाना एक अच्छा एक्सपीरियंस साबित हो सकता है। ऐसे में जब आप इस बार बाजार से भिंडी लेकर आएं तो घंटों बैठकर एक-एक पीस काटने की बजाय इस ट्रिक का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे भी पढ़ें - रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी टमाटर सूप अब घर पर, महंगी क्रीम नहीं बल्कि घर की मलाई से लाएं वही लाजवाब स्वाद; नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।