
किचन में काम करते वक्त अपना समय बचाना और चीजों को सलीके से करना हर महिला के लिए एक आर्ट है। अक्सर जब हम पनीर काटते हैं, तो चाकू की धार सही न होने या पनीर के बहुत नरम होने के कारण वह बिखरने लग जाता है। पनीर के टुकड़े एक समान नहीं कटते और दिखने में भी अच्छे नहीं लगते, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि सिलाई के डिब्बे में रखा एक मामूली सा 'धागा' आपके किचन का सबसे बड़ा मददगार बन सकता है? जी हां, ऐसे में इस हैक के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पनीर काटने का तरीका क्या है? पढ़ते हैं आगे...
बिना चाकू के पनीर काटने का यह धागे वाला नुस्खा न केवल आसान है, बल्कि इससे पनीर के क्यूब्स बिल्कुल रेस्टोरेंट स्टाइल में कटते हैं। ऐसे में ये जानना तो बनता है कि कैसे इसका इस्तेमाल करें।

पनीर काटते समय अक्सर वह चाकू पर चिपकने लगता है। ऐसे में आप पनीर को काटने से पहले 5-10 मिनट के लिए बर्फ वाले ठंडे पानी में छोड़ दें। इससे पनीर की बाहरी परत थोड़ी सख्त हो जाती है। काटते समय चाकू पर हल्का सा तेल या पानी लगा लें, इससे पनीर चाकू पर चिपकेगा नहीं और टुकड़े एकदम साफ निकलेंगे।
इसे भी पढ़ें - पनीर खरीदते समय अपनाएं ये तरीके, नहीं खाएंगी धोखा; मिनटों की परख में कर लेंगी असली-नकली की पहचान
अगर आपको बहुत सारा पनीर जल्दी में और एक समान काटना है, तो पिज्जा कटर सबसे तेज काम करता है। ऐसे में पनीर के ब्लॉक को चॉपिंग बोर्ड पर रखें और पिज्जा कटर के पहिए को सीधा चलाएं। इसकी गोल धार पनीर को खींचती नहीं है, बल्कि सीधे काटती है। यह एक ही बार में लंबी पट्टियां और फिर छोटे क्यूब्स बनाने के लिए बेस्ट है।

नोट - पनीर काटने के बाद यदि आप उसे तुरंत इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो उसे हल्के गुनगुने पानी में चुटकीभर नमक डालकर रख दें। इससे पनीर बनाने के समय तक एकदम ताजा और नरम बना रहेगा।
इसे भी पढ़ें - दूध, दही या पनीर... कौन है सबसे अधिक फायदेमंद? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें जवाब
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।