Sat Apr 4, 2026 | Updated 02:49 AM IST HZ Awards 2026
raw mangoes for pickles

घंटों का काम मिनटों में! 10 किलो अमिया काटने का ये देसी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे- 'पहले क्यों नहीं बताया?'

यह लेख अचार के लिए बड़ी मात्रा में कच्चे आमों को आसानी से काटने के तरीके बताता है। यह काम अक्सर थकाऊ होता है। इसमें सरोते का उपयोग, लकड़ी के गुटके और हथौड़ी का तरीका, आमों को गुनगुने पानी में भिगोना और गुठली अलग करने के लिए 'V' कट लगाने जैसे हैक्स शामिल हैं।
Editorial
Updated:- 2026-04-03, 11:30 IST

गर्मियों का मौसम आते ही इंडियन घरों में एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है और वह है अचार डालने की तैयारी। जी हां, आम का चटपटा अचार हर खाने का स्वाद दोगुना कर देता है, लेकिन इस पूरी प्रक्रिया में जो सबसे थका देने वाला और मुश्किल काम होता है, वह है 'कच्चे आमों को काटना'। खासकर जब आपको 5 से 10 किलो आम का अचार डालना हो, तो उन्हें एक-एक करके काटना न केवल वक्त बर्बाद करता है, बल्कि हाथों और उंगलियों में दर्द भी पैदा कर देता है। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यहां दिए गए कुछ हैक्स आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आमी को काटने का आसान तरीका क्या है। पढ़ते हैं आगे...

साधारण चाकू का न करें इस्तेमाल 

अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में आम काट रही हैं, तो साधारण किचन चाकू का इस्तेमाल करना सबसे बड़ी गलती हो सकती है। बता दें कि गांव और कस्बों में आज भी सरोते का उपयोग होता है। इसे चलाने का एक खास तरीका होता है। आम को सीधा रखने के बजाय थोड़ा तिरछा रखें और एक झटके में दबाव डालें। इससे गुठली आसानी से कट जाती है और हाथ पर जोर नहीं पड़ता।

kaccha aam (2)

हथोड़ी का जुगाड़ अच्छा

लकड़ी के गुटके और हथौड़ी का जुगाड़, यह एक बहुत ही पुराना और असरदार तरीका है। एक मजबूत लकड़ी का बोर्ड लें और उस पर आम रखें। अब भारी धारदार औजार को आम पर रखकर ऊपर से हल्की लकड़ी के गुटके या हथौड़ी से मारें। इससे बिना ताकत लगाए गुठली समेत आम के दो बराबर टुकड़े हो जाएंगे। 10 किलो आम काटने में आपको आधा समय भी नहीं लगेगा।

गर्म पानी का इस्तेमाल

अक्सर सख्त गुठली वाले आम काटना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में आप आम काटने से 1 या 2 घंटे पहले उन्हें हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें - कच्चे आम की अचारी चटनी बनाने की ये आसान रेसिपी जानिए

इससे आम की बाहरी खाल थोड़ी नरम हो जाती है और चाकू या कटर उसे आसानी से पकड़ लेता है। काटने से पहले इन्हें सूती कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें।

V आकार में काटें

अगर आप गुठली अलग करके अचार बनाना चाहती हैं, तो आम के दोनों तरफ से 'V' आकार में कट लगाएं। इससे गूदा तुरंत बाहर आ जाएगा और गुठली साफ बच जाएगी। 

kaccha aam

यह तरीका उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो केवल 'अमचूरी' या छोटे टुकड़ों वाला अचार पसंद करते हैं।

इसे भी पढ़ें - कच्चे आम की चटपटी लॉन्जी बनाने की ये रेसिपी जानिए

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।