Wed Apr 8, 2026 | Updated 03:32 PM IST HZ Awards 2026
image

Paneer Frying Tips: फ्राई करते समय क्या कड़ाही से चिपक जाता है पनीर, तो आप भी कर रही हैं ये गलतियां? जानें सही तरीका

Paneer Fry Karne Ka Sahi Trika: क्या आप जब पनीर को फ्राई करती हैं, तो वह कड़ाही या पैन की तली पर चिपक जाती है? अगर हां, तो आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप इस समस्या से बच सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-19, 09:17 IST

Right Way To Fry Paneer: पनीर फ्राई करना दिखने में जितना आसान लगता है, उतना है नहीं। अक्सर जब हम घर पर मटर पनीर या शाही पनीर बनाने के लिए पनीर के टुकड़ों को तेल में डालते हैं, तो वह कड़ाही के तलवे से चिपक जाते हैं। इससे न केवल पनीर का आकार बिगड़ जाता है और वह टूटने लगता है बल्कि पूरी कड़ाही भी जलकर काली हो जाती है। कई बार हमें लगता है कि शायद कड़ाही में कोई दिक्कत है, लेकिन असल में यह हमारे बनाने के तरीके और कुछ छोटी गलतियों की वजह से होता है। अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं, तो नीचे लेख में बताए गए तरीके को अपनाकर होटल जैसा परफेक्ट गोल्डन फ्राई पनीर घर पर तैयार कर सकती हैं।

पनीर फ्राई करते समय यह कड़ाही की तली में क्यों चिपकता है?

paneer frying tips

अगर पनीर बर्तन की तली से चिपक रहा है, तो इसके पीछे का कारण नमी है। जब हम फ्रिज से पनीर निकालकर उसे तुरंत काटते हैं और गरम तेल में डाल देते हैं, तो पनीर का पानी तेल के संपर्क में आकर उसे कड़ाही से चिपका देता है।

दूसरी गलती कड़ाही को अच्छे से गर्म न करना या फिर एक साथ बहुत सारे टुकड़े डाल देते हैं, जिससे तेल का तापमान एकदम से गिर जाता है।

इसे भी पढ़ें- पनीर खरीदते समय अपनाएं ये तरीके, नहीं खाएंगी धोखा; मिनटों की परख में कर लेंगी असली-नकली की पहचान

फ्राई करते समय पनीर को तली से चिपकने से कैसे रोकें?

पनीर को काटने के बाद उसे एक साफ सूती कपड़े या किचन पेपर टॉवल से थपथपाकर अच्छी तरह सुखा लें। अगर पनीर की बाहरी सतह सूखी होगी, तो वह कभी नहीं चिपकेगा।

नमक और हल्दी का घोल का इस्तेमाल

paneer cooking mistakes

पनीर तलने से पहले उसे 5 मिनट के लिए हल्के गुनगुने नमक वाले पानी में रखें, फिर सुखाकर तलें। इससे पनीर अंदर से नरम और बाहर से क्रिस्पी रहता है।

मैदा या कॉर्नफ्लोर की करें कोटिंग

अगर आपका पनीर बहुत ज्यादा नरम है, तो उस पर हल्का सा सूखा मैदा या कॉर्नफ्लोर छिड़कें। यह कोटिंग पनीर को कड़ाही से चिपकने नहीं देती है।

पनीर को तलने का सही तरीका क्या है?

Right Way to Fry Paneer

पनीर को फ्राई करने का सही तरीका पता होना बहुत जरूरी है। पनीर को डालने से पहले कड़ाही और तेल, दोनों का तेज गरम होना जरूरी है।

ठंडे तेल में पनीर डालने से वह सारा तेल सोख लेगा और चिपक जाएगा। एक बार जब आप पनीर डाल दें, तो उसे तुरंत न पलटें। उसे 1-2 मिनट तक एक तरफ से सेट होने दें, जब वह नीचे से हल्का भूरा होने लगे, तब उसे पलटें।

फ्राई पनीर को सख्त होने से कैसे बचाएं?

पनीर तलने के बाद अक्सर सख्त हो जाता है। इससे बचने के लिए गरम तेल से पनीर निकालने के बाद उसे गुनगुने पानी में डालें।

इसे भी पढ़ें- Smart Cooking Hacks: किचन में आलू खत्म हो जाए तो क्या करें? काम आएंगे दादी-नानी के ये जुगाड़

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
पनीर को कड़ाही में फ्राई करते समय चिपकने से बचाने के लिए क्या करें?
पनीर को काटने के बाद उसे एक साफ सूती कपड़े से थपथपाकर अच्छी तरह सुखा लें। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।