
What to Use if you Don't have Potatoes: किचन में खाना बनाते समय अगर अचानक पता चले कि आलू खत्म हो गए हैं, तो अक्सर हम परेशान हो जाते हैं क्योंकि इंडियन किचन में आलू लगभग हर सब्जी का बेस होता है। यह दिक्कत उस दौरान ज्यादा बढ़ जाती है, जब घर पर मेहमान आए हो और बाजार जाने का समय भी न हो। कई बार ऐसा होता है कि सब्जी बनाने की तैयारी पूरी कर लेते हैं और ऐन वक्त पर पता चलता है कि टोकरी से आलू नहीं हैं।
पुराने समय में जब बाजार दूर होते थे, तब महिलाएं घर में मौजूद अन्य चीजों का इस्तेमाल करके ही कमी पूरी कर लेती थीं। अगर आपके किचन में आलू खत्म हो जाए, तो परेशान न हो। आज के इस लेख में आज हम आपको कुछ ऐसे जुगाड़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल आलू के जगह पर कर सकती हैं।

आलू का सबसे सटीक विकल्प कच्चा केला है। इसकी बनावट और पकने के बाद का स्वाद काफी हद तक आलू जैसा ही होता है।
कच्चे केले को छिलके सहित उबाल लें, फिर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। आप इसकी सूखी सब्जी बना सकती हैं या मैश करके कोफ्ते और टिक्की भी तैयार कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-

अगर आप रसेदार सब्जी बना रही हैं और आलू खत्म हो गए हैं, तो सोया चंक्स का उपयोग करें।
सोया बड़ी को गर्म पानी में भिगोकर निचोड़ लें और फिर मसालों के साथ भूनें। यह मसालों को बहुत अच्छी तरह सोख लेती है और ग्रेवी में आलू जैसा 'भारीपन' और स्वाद भर देती है।
लग्जरी लुक और स्वाद के लिए पनीर हमेशा से ही सदाबहार विकल्प रहा है।
मटर-आलू की जगह मटर-पनीर बना लें, या फिर गोभी-आलू की जगह गोभी-पनीर का कॉम्बिनेशन ट्राई करें। यह डिश को और भी ज्यादा पौष्टिक बना देता है।

ग्रेवी वाली सब्जी के लिए अगर आलू ना मिले, तो फ्रिज में रखे सफेद चने, काले चने या उबली हुई मटर का इस्तेमाल करें।
ग्रेवी को गाढ़ा करने के लिए थोड़े से चनों को हाथ से मैश करके डाल दें, इससे ग्रेवी पानी जैसी पतली नहीं लगेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा।
अगर आप कोई ऐसी सब्जी बना रही हैं जिसमें आलू को केवल ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए डाला जाना था, तो बेसन आपका सबसे अच्छा दोस्त है।
एक चम्मच बेसन को हल्का सा भूनकर मसाले के साथ पकाएं। इससे सब्जी में सोंधापन आता है और वह काफी रिच नजर आती है।

सर्दियों के मौसम में शकरकंद आलू का एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है।
इसे उबालकर आप चाट, टिक्की या मसालेदार सब्जी में डाल सकती हैं। इसमें हल्की मिठास होती है, जिसे आप थोड़ा एक्स्ट्रा अमचूर या नींबू डालकर बैलेंस कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- हल्दी नहीं है तो क्या इस्तेमाल करें? दाल, सब्जी और ग्रेवी के लिए काम आएंगे ये देसी जुगाड़
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।