herzindagi
potato boiling tips without water

Kitchen Hacks: क्‍या ब‍िना पानी के भी उबल सकते हैं आलू? आज ही आजमाएं ये सीक्रेट ट्र‍िक

आलू हमारी रसोई का ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना कई सब्‍ज‍ियां अधूरी लगती हैं। सब्जी बनानी हो, मैश्ड पोटैटो या फिर चाट और सलाद के लिए आलू चाहिए हों, तो सबसे पहला काम होता है आलू काे उबालना। आमतौर पर हम आलू को पानी में डालकर उबालते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप ब‍िना पानी के भी ये काम कर सकती हैं? यहां हम आपको आसान क‍िचन हैक्‍स के बारे में बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-01-23, 17:20 IST

Potato Boiling Tips: हमारे यहां भारत में कई तरह की चीजें खाई और बनाई जाती हैं। आलू की बात करें ताे ये एक ऐसी सब्‍जी है जो सभी चीजों के साथ एडजस्‍ट हो जाती है। गोभी, परवल, शि‍मला म‍िर्च जैसी कई सब्‍ज‍ियां हैं ज‍िसमें आलू म‍िलाया जाता है। इसके अलावा आलू से कई तरह के स्‍नैक्‍स भी बनाए जाते हैं, लेक‍िन अगर कोई चीज सबसे ज्‍यादा पसंद की जाती है तो वो है आलू का पराठा।

इसे बनाने के लि‍ए आलू को उबालना जरूरी है। उबले हुए आलू से स‍िर्फ पराठा ही नहीं और भी बहुत कुछ बन सकता है। आमतौर पर लोग कुकर में पानी डालकर आलू उबालते हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं क‍ि आप ब‍िना पानी के भी ये काम कर सकती हैं? जी हां, ऐसा हो सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं क‍ि आप ब‍िना पानी के कैसे आलू उबाल सकती हैं? आइए जानते हैं-

potato boiling tips (1)

बिना पानी के कैसे उबालें आलू? (How To Boil Potatoes Without Water)

  • सबसे पहले जि‍तने आलू की आपको जरूरत है उन्‍हें अच्‍छे से धो लें। आप चाहें तो छिलका भी उतार सकती हैं, लेकिन छिलके के साथ आलू पकाने से उनमें मौजूद पोषक तत्व कम नहीं होते हैं।
  • अब आलू सीधे प्रेशर कुकर में रख दें। इसमें बिल्कुल भी पानी डालने की जरूरत नहीं है।
  • इसके बाद ऊपर से थोड़ा सा नमक छ‍िड़क दें। आप चाहें तो हल्का सा मसाला भी डाल सकती हैं, ताकि आलू में स्वाद आ जाए।
  • अब कुकर का ढक्कन बंद करें और उसे मीडियम फ्लेम पर ही पकने के ल‍िए रख दें। एक सीटी आते ही गैस बंद कर दें। इसके बाद कुकर का प्रेशर अपने आप निकलने दें।

यह भी पढ़ें- क्या आपको भी पसंद है तीखा और चटपटा Veg Laphing? बनाते समय न करें ये गलत‍ियां, वरना ब‍िगड़ सकता है स्‍वाद

कैसे पता करें कि आलू पक गए हैं कि‍ नहीं? (Right Way To Boil Potatoes)

जब कुकर का पूरा प्रेशर निकल जाए, तब आप ढक्कन कम से कम 10 म‍िनट बाद खोल सकती हैं। अब किसी आलू में चाकू या कोई नुकीली चील डालकर चेक कर सकती हैं। अगर वो आसानी से अंदर चला जाए, तो समझ जाइए क‍ि आलू पूरी तरह से पक चुके हैं। इस तरीके में आलू की अपनी नमी और कुकर की भाप ही उन्हें नरम बना देती है। पानी न होने की वजह से आलू में एक्‍स्‍ट्रा पानी नहीं आता है। स्‍वाद भी नहीं ब‍िगड़ता है।

क्या हर साइज के आलू के लिए ये तरीका सही है?

आलू को उबालते समय साइज का ध्‍यान रखना जरूरी है। छोटे आलू जल्दी पक जाते हैं, जबकि बड़े आलू को थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। अगर आलू बहुत बड़े हों, तो उन्हें आधा काट लेना सही रहेगा। इससे सारे आलू एक साथ बराबर पक जाते हैं।

potato boiling tips (2)

यह भी पढ़ें- Vegetable Storage Tips: हरी सब्जियों को स्टोर करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके, 10 द‍िनाें तक ताजगी रहेगी बरकरार

इन आलुओं से क्‍या बनाएं?

बिना पानी के उबले हुए आलू से आप सलाद, मैश्ड पोटैटो, आलू का पराठा, टिक्की और चाट बना सकती हैं। ये ट्रिक आपका काफी समय बचा सकती है।

तो अगली बार जब भी आलू उबालना हो, तो आप ये तरीका भी अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।